Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • गौरी खान का अब तक का सबसे महंगा विला, एक दिन के रहने की कीमत जानकर दंग रहे जाएंगे आप

गौरी खान का अब तक का सबसे महंगा विला, एक दिन के रहने की कीमत जानकर दंग रहे जाएंगे आप

Gauri Khan’s Dalhousie Estate: फिल्म निर्माता गौरी खान अपने Interior Design के बारे में देशभर में प्रसिद्ध हैं. किंग खान शाहरुख खान की पत्नी होने के बाद भी उन्होंने विश्वस्तर पर अपनी अलग ही पहचान बनाई है. हाल ही में डलहौसी स्थित पारिवारिक संपत्ति ‘कर्नल निवास’ अब एक प्रीमियम विला बन चुकी है, जिसका किराया 1.2 लाख रुपये प्रति रात बताया जा रहा है. तो वहीं, दूसरी तरफ गौरी खान द्वारा डिजाइन किया गया है यह अद्धभुद विला ऐतिहासिक वास्तुकला के साथ-साथ हिमालय के खूबसूरत नज़ारों के लिए लोकप्रिय माना जा रहा है. 

Last Updated: February 10, 2026 | 6:32 PM IST
Luxurious villa located in Dalhousie - Photo Gallery
1/8

डलहौसी में स्थित है शानदार विला

जानकारी के मुताबिक, यह भव्य विला हिमाचल प्रदेश के डलहौसी की शांत वादियों में स्थित है जिसे 'टैगोर मेमोरियल' के नाम से भी देशभर में जाना जाता है.

Gauri Khan's family has ownership rights - Photo Gallery
2/8

गौरी खान के परिवार के पास है मालिकाना हक

तो वहीं, इस ऐतिहासिक संपत्ति का मालिकाना हक गौरी खान के परिवार (छिब्बर परिवार) के पास है और इसका नाम उनके पिता के नाम पर 'कर्नल निवास' रखा गया है.

Rent is up to Rs 1.2 lakh - Photo Gallery
3/8

1.2 लाख रुपये तक का है किराया

इसके साथ ही इस विला में ठहरने का अनुभव काफी ज्यादा महंगा है, जहां एक रात का किराया लगभग 1.2 लाख रुपये तक जाता है.

Gauri Khan dressed up in a modern style - Photo Gallery
4/8

गौरी खान ने मॉडर्न स्टाइल से किया तैयार

इसके साथ ही विला के इंटीरियर को खुद गौरी खान ने अपनी सिग्नेचर क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल से अनोखे तरीके से डिजाइन किया है. जिसकी चारों तरफ चर्चा की जा रही है.

The villa has a total of 6 luxurious bedrooms - Photo Gallery
5/8

विला में है कुल 6 आलीशान बेडरूम

तो वहीं, इस प्रॉपर्टी में कुल 6 आलीशान बेडरूम हैं, जो बड़े परिवारों या ग्रुप्स के लिए पूरी प्राइवेसी सुनिश्चित करता है.

The villa has antique furniture and chandeliers - Photo Gallery
6/8

विला में है एंटीक फर्नीचर और झूमर

जानकारी के मुताबिक, इस शानदार विला के अंदर ब्रिटिश काल की वास्तुकला के साथ-साथ शानदार झूमर, एंटीक फर्नीचर और कलाकृतियां देखने को मिलेंगी.

Global cuisine is available along with hilly dishes - Photo Gallery
7/8

पहाड़ी व्यंजनों के साथ मिलता है ग्लोबल कुजीन

इतना ही नहीं, मेहमानों को यहां निजी शेफ और स्टाफ की सुविधा भी मिलती है जो पहाड़ी व्यंजनों के साथ ग्लोबल कुजीन बनाने में माहिर हैं.

Pine trees surround the villa - Photo Gallery
8/8

विला के चारों तरफ हैं देवदार के पेड़

और सबसे आखिरी में विला के चारों तरफ ऊंचे देवदार के पेड़ और हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ों का मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा दिखाई देता है.

More News