मालविका मोहनन ने बॉडी डबल के इस्तेमाल पर तोड़ी चुप्पी, क्यों कहा ‘सुरक्षा के लिए था जरूरी’
Malavika Mohanan breaks silence: अभिनेत्री मालविका मोहनन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दरअसल, हाल ही में उन्होंने ‘द राजा साहब‘ के एक्शन दृश्यों में बॉडी डबल के इस्तेमाल को स्वीकार कर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है. जिसको लेकर उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि सुरक्षा के लिए केवल कुछ ‘विशेष शॉट्स‘ में पेशेवरों की मदद ली गई, जबकि अधिकांश स्टंट उन्होंने खुद से ही किए हैं.
अभिनेत्री ने एक्शन के दृश्यों पर की बात
अभिनेत्री मालविका मोहनन ने अपनी आने वाली फिल्म 'द राजा साहब' के एक्शन दृश्यों पर खुलकर बात की है.
बॉडी डबल के इस्तेमाल को किया स्वीकार
उन्होंने यह स्वीकार करते हुए कहा कि फिल्म के चुनौतीपूर्ण फाइट सीन के दौरान बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया है.
प्रोफेशनल्स द्वारा किए जाने चाहिए स्टंट्स
एक्ट्रेस का मानना है कि कुछ स्टंट्स को प्रोफेशनल्स द्वारा करना सुरक्षा और स्क्रीन पर परफेक्शन के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हो जाता है.
खुद ही फिल्माया ज्यादातर एक्शीन सीन
इसके साथ ही उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म के ज्यादातर एक्शन दृश्यों को उन्होंने खुद ही फिल्माया है.
योगदान को बताया फिल्म का हिस्सा
तो वहीं, उन्होंने बॉडी डबल के योगदान की तारीफ करते हुए इसे फिल्म निर्माण प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है.
प्रभास के साथ काम करने पर की तारीफ
मालविका ने अपनी फिल्म में प्रभास के साथ काम करने के अनुभव और एक्शन कोरियोग्राफी की भी जमकर सरहाना की है.
ईमानदारी की सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
अभिनेत्री की इस ईमानदारी की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा की जा रही है, क्योंकि कलाकार ज्यादातर बॉडी डबल की बात मीडिया या फिर सोशल मीडिया के सामने छुपाते हुए नजर आते हैं.