Bollywood News: सुष्मिता सेन की करोड़ों की प्रॉपर्टी से होगी लाखों की रेंटल इनकम, हाई-प्रोफाइल डील ने रियल एस्टेट मार्केट में मचाई हलचल
Sushmita Sen Luxurious Flat: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन एक बार फिर सुर्खियों बटोर रहीं हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका रियल एस्टेट निवेश है. दरअसल, सुष्मिता सेन और उनकी मां ने मुंबई के पॉश इलाके गोरेगांव स्थित अपना एक प्रीमियम अपार्टमेंट किराए पर चढ़ा दिया है. यह लग्जरी फ्लैट ‘ओबेरॉय एक्सक्विज़िट’ जैसी हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में स्थित है, जो अपनी बेहतरीन सुविधाओं और वीआईपी निवासियों के लिए जानी जाती हैं.
सुष्मिता सेन ने किराए पर दिया प्रीमियम अपार्टमेंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और उनकी मां ने मुंबई के गोरेगांव में स्थित अपना प्रीमियम अपार्टमेंट किराए पर देने का फैसला लिया है.
फ्लैट का किराया 1.95 लाख रुपये किया गया तय
तो वहीं, इस लग्जरी फ्लैट का शुरुआती मासिक किराया 1.95 लाख रुपये तय किया गया है जो फरवरी 2026 से प्रभावी है.
अगले तीन सालों के लिए रेंटल डील
इसके साथ ही यह रेंटल डील अगले 3 साल के लिए है, जिससे कुल 73.76 लाख रुपये की आय प्राप्त होगी.
फ्लैट का कुल एरिया 1 हजार 241 वर्ग फुट है
इसके अलावा ओबेरॉय एक्सक्विज़िट सोसाइटी में स्थित इस फ्लैट का कुल एरिया 1 हजार 241 वर्ग फुट है.
किराए में हर साल देखने को मिलेगी 5% की बढ़ोतरी
किराए में हर साल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और 6 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट रखा गया है.
प्रोफेशनल्स की पहली पसंद बना हुआ है गोरेगांव
जहां, गोरेगांव अपने हाईराइज टावर और बेहतरीन कनेक्टिविटी की वजह से प्रोफेशनल्स की पहली पसंद सालों से बना हुआ है.
एक्सप्रेस हाईवे के पास होने से है ज्यादा सुविधाजनक
यह इलाका फिल्म सिटी, आईटी पार्क और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास होने से काफी ज्यादा सुविधाजनक है.
सिंगल मदर के रूप में जानी जाती हैं सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी दोनों बेटियों की सिंगल मदर के रूप में परवरिश के लिए भी विश्वभर में जानी जाती हैं.