Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • राजपाल यादव के जेल मामले को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, किस निर्देशक ने कहा शिक्षा सबसे ज्यादा है जरूरी

राजपाल यादव के जेल मामले को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, किस निर्देशक ने कहा शिक्षा सबसे ज्यादा है जरूरी

Priyadarshan Breaks Silence: दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन ने हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव की साल 2018 की जेल की सजा पर बात करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिनमें उन्होंने बताया कि राजपाल यादव की शिक्षा की कमी की वजह से एक कानूनी दस्तावेज पर बिना सोचे-समझे हस्ताक्षर किए, जो एक बड़ी गलती साबित हुई है, जिससे वह चुका रहे हैं.

Last Updated: February 14, 2026 | 6:52 PM IST
Director Priyadarshan spoke on the Rajpal case - Photo Gallery
1/8

निर्देशक प्रियदर्शन ने राजपाल मामले में की बात

निर्देशक प्रियदर्शन ने हाल ही में राजपाल यादव को मिली जेल की सजा के पीछे की वजहों पर दर्शकों के सामने खुलकर आकर बात की है.

Signed without reading - Photo Gallery
2/8

बिना पढ़े किया था हस्ताक्षर

इस दौरान उन्होंने बताया कि राजपाल यादव ने एक कानूनी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर करके सबसे बड़ी गलती की थी.

Problems arising due to low education - Photo Gallery
3/8

कम शिक्षा होने से हो रही है परेशानी

निर्देशक प्रियदर्शन मुताबिक, राजपाल की कम शिक्षा और कानूनी जटिलताओं की समझ नहीं होना से आज उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Went to jail in the year 2018 - Photo Gallery
4/8

साल 2018 में जा चुके हैं जेल

साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता राजपाल यादव को 5 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने और चेक बाउंस होने के मामले में साल 2018 में जेल हुई थी.

Rajpal did not have bad intentions - Photo Gallery
5/8

राजपाल की नीयत नहीं थी खराब

इसके बाद उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि राजपाल की नीयत खराब नहीं थी, बल्कि वे धोखे या फिर अनजाने में इस कानूनी जाल में फंस गए हैं.

Priyadarshan praised Rajpal's performance - Photo Gallery
6/8

प्रियदर्शन ने राजपाल के अभिनय की तारीफ की

उन्होंने राजपाल यादव के अभिनय कौशल की जमकर सराहान करते हुए उन्हें एक मासूम और मेहनती इंसान बताया है.

Artists should pay attention to the law - Photo Gallery
7/8

कलाकारों को कानून पर देना चाहिए ध्यान

हालांकि, प्रियदर्शन का मानना है कि कलाकारों को अपनी प्रतिभा के साथ-साथ कानूनी और वित्तीय साक्षरता पर भी ध्यान देना चाहिए.

There is a discussion about education - Photo Gallery
8/8

शिक्षा को लेकर हो रही है चर्चा

तो वहीं, उनके इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर शिक्षा और कानूनी जागरूकता के महत्व को लेकर अब एक नई चर्चा की शुरुआत देखने को मिल रही है.

More News