करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने संबंधों को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘रील’ और ‘रियल’ लाइफ में होता है बड़ा अंतर’
Karan and Tejaswi Prakash: टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने हाल ही में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने संबंधों पर हो रही सोशल मीडिया की चर्चाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘रील’ और ‘रियल’ लाइफ में एक बहुत बड़ा अंतर है. जिसपर उन्होंने आगे कहा कि प्यार को इंस्टाग्राम पर लाइक और कमेंट्स के जरिए नहीं आंका जाना चाहिए, क्योंकि सच्चा रिश्ता पर्दे के पीछे की आपसी समझ और गरिमा पर टिका होता है जो असल जिंदगी को भी सबसे ज्यादा खूबसूरत बनाता है.
इंस्टाग्राम की तस्वीरों से होता है अलग
अभिनेता करण कुंद्रा ने कहा कि असल जिंदगी का प्यार इंस्टाग्राम की चमक-धमक वाली तस्वीरों से बेहद ही अलग और रोमांचक भरा होता है.
सोशल मीडिया पोस्ट से बात नहीं होती साफ
तो वहीं, उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि सिफ सोशल मीडिया पोस्ट किसी रिश्ते की गहराई या फिर मजबूती का पैमाना नहीं हो सकते हैं.
बाहरी शोर से रिश्ते को बचाने की कोशिश
अभिनेता ने तेजस्वी के साथ अपने रिश्ते को निजी रखने और उसे बाहरी शोर से बचाने की इच्छा जाहिर करने पर बड़ा फैसला लिया है.
रिश्ते में आपसी समझ की होती है अहमियत
एक्टर के मुताबिक, एक सफल रिश्ते के लिए ऑनलाइन वैलिडेशन से ज्यादा आपसी समझ की सबसे ज्यादा जरूरत होती है.
छोटी सी झलक को मानते हैं सच्चाई
इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि लोग ज्यादातर स्क्रीन पर दिखने वाली छोटी सी झलक को ही पूरी सच्चाई मानना शुरू कर देते हैं.
ब्रेकअप की अफवाहों पर न दें ध्यान
इसके अलावा उन्होंने ब्रेकअप की अफवाहों पर ध्यान न देते हुए अपने मानसिक सुकून और पार्टनर के साथ समय बिताने को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी है.
रील लाइफ में नहीं होती खूबसूरती
तो वहीं, उन्होंने प्रशंसकों को समझाया देते हुए कहा कि प्यार की खूबसूरती रील लाइफ में नहीं, बल्कि असली जिंदगी के उतार-चढ़ाव में देखने को मिलती है.
शांति से जीना चाहिए निजी जीवन
और सबसे आखिरी में उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वह अपने निजी जीवन को सार्वजनिक तमाशा बनाने के बजाय शांति से जीना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं.