Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • राम चरण और उनकी बेटी को भीड़ ने घेरा, वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

राम चरण और उनकी बेटी को भीड़ ने घेरा, वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Ram Charan gets mobbed: साउथ सुपरस्टार राम चरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकप सुर्खियां बटोर रहा है, जिससे देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूटा है. अपनी दो साल की बेटी क्लिन कारा के साथ नवजात जुड़वा बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वहां मची अफरा-तफरी ने एक भयंकर ही अप्रिय स्थिति पैदा कर दी. जहां, प्रशंसकों की अनियंत्रित भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़कर अभिनेता को घेर लिया, जिसकी अब सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की जा रही है. इसके अलावा,  राम चरण और उनकी दो साल की बेटी को अस्पताल के बाहर प्रशंसकों की अनियंत्रित भीड़ का सामना करना पड़ा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. 

Last Updated: February 1, 2026 | 7:05 PM IST
Ram Charan had come to see the twins - Photo Gallery
1/8

जुड़वा बच्चों को देखने पहुंचे थे राम चरण

राम चरण अपनी छोटी बेटी के साथ परिवार के नए सदस्यों जुड़वा बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे थे.

Ram Charan was surrounded by a huge crowd of fans - Photo Gallery
2/8

प्रशंसकों की भारी भीड़ ने राम चरण को घेरा

लेकिन, जैसे ही वह कार से उतरे, वहां मौजूद प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उन्हें और उनकी बेटी को चारों तरफ से घेर लिया.

The video went viral on social media - Photo Gallery
3/8

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल

इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि राम चरण अपनी बेटी को गोद में लिए भीड़ के बीच से निकलने की बेहद ही कोशिश कर रहे हैं.

Fans violated safety standards - Photo Gallery
4/8

प्रशंसकों ने सुरक्षा मानकों का किया उल्लंघन

तो वहीं, प्रशंसकों द्वारा फोटो और सेल्फी लेने की होड़ में सुरक्षा मानकों और निजी दायरे का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया है.

Ram Charan's daughter was scared of the crowd - Photo Gallery
5/8

भीड़ की वजह से घबराई राम चरण की बेटी

तो वहीं, कई प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि भीड़ के धक्के की वजह से उनकी छोटी बच्ची काफी घबराई हुई और असहज नजर आ रही थी.

Fans called it the most shameful behavior - Photo Gallery
6/8

फैंस ने कहा सबसे शर्मनाक व्यवहार

लेकिन, इंटरनेट यूजर्स ने इस घटना की वीडियो पर टिप्पणी करते हुए इसे प्रशंसकों का 'सबसे घटिया और शर्मनाक व्यवहार' बताया है.

There should be no noise in hospital premises - Photo Gallery
7/8

अस्पताल वाली जगहों पर नहीं होना चाहिए शोर

साथ ही लोगों का तर्क है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह का शोर-शराबा और हंगामा बिल्कुल भी शोभा नहीं देता है.

The safety of children of celebrities should be respected - Photo Gallery
8/8

मशहूर हस्तियों के बच्चों की सुरक्षा का हो सम्मान

हालांकि, प्रशंसकों ने मांग की है कि मशहूर हस्तियों के बच्चों की सुरक्षा का सम्मान हर हाल में किया जाना चाहिए.

More News