बॉलीवुड के 10 सबसे चर्चित बोल्ड सीन्स, जिन्हें देखने के बाद पर्दे का बढ़ा था तापमान!
Boldest Bollywood Scenes: बॉलीवुड में बोल्ड सीन्स का चलन कई दशकों पुराना है. जहां, पुराने दौर में इन्हें कलात्मकता के साथ पेश किया जाता था, लेकिन दूसरी तरफ आधुनिक सिनेमा में ये कहानी की मांग और किरदारों की गहराई दिखाने का अब सिर्फ और सिर्फ एक जरिया बन चुका है. इतना ही नहीं, इन दृश्यों ने न केवल विवाद पैदा किए, बल्कि कई कलाकारों को रातों-रात सुपरस्टार बनाने में भी बड़ी सफलता हासिल की है. लेकिन, आज के दौर में बात करें तो, ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स के आने से बोल्डनेस की सीमाएं और भी ज्यादा बढ़ चुकी हैं.
सत्यम शिवम सुंदरम (1978)
ज़ीनत अमान द्वारा अभिनीत दृश्य उस दौर के हिसाब से बेहद साहसी माना जाता है, जिससे देखने के बाद सभी दंग रह गए थे.
दयावान (1988)
तो वहीं, इस फिल्म में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच फिल्माया गया गाना अपनी तीव्रता की वजह से आज भी सबसे ज्यादा याद किया जाता है.
मर्डर (2004)
मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी के सीन्स ने बॉलीवुड में बोल्डनेस की एक नई परिभाषा को लिखा था.
जिस्म (2003)
तो वहीं, एक्ट्रेस बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर एक अलग तरह की सेंसुअलिटी पेश कर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया था.
हेट स्टोरी (2012)
इस फिल्म में पावली डैम के बोल्ड दृश्यों ने फिल्म को उस साल की सबसे ज्यादा चर्चित के साथ-साथ थ्रिलर बनने वाली फिल्म करार दिया था.
आस्था (1997)
रेखा और ओम पुरी के बीच के दृश्यों ने इस फिल्म में वैवाहिक संबंधों के बोल्ड पहलुओं को पर्दे पर उतारने का सबसे बड़ा काम किया था.
रंग रसिया (2008/2014)
इस फिल्म में एक्ट्रेर रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री नंदना सेन के कलात्मक बोल्ड सीन्स अपनी खूबसूरती के लिए सराहे गए थे.
साहब बीवी और गैंगस्टर (2011)
माही गिल और रणदीप हुड्डा के बीच के इंटेंस सीन्स ने फिल्म की कहानी में जान फूंकने की कोशिश की थी.
बीए पास (2012)
शिल्पा शुक्ला के बोल्ड किरदार और दृश्यों ने एक डार्क और साहसी कहानी को दर्शकों तक पूरी तरह से पहुंचाया था.
अनवर (2007)
सबसे आखिरी में मनीषा कोइराला के कुछ दृश्यों ने अपनी सादगी और बोल्डनेस के मिश्रण से हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं.