भारत की ‘मोस्ट गूगल’ हस्तियों में से एक हैं ‘गंदी बात’ की ये एक्ट्रेस, करोड़ों लोगों के दिल पर करतीं हैं राज
Actress Anveshi Jain: वेब सीरीज ‘गंदी बात’ से डिजिटल दुनिया में मशहूर हुईं एक्ट्रेस अन्वेषी जैन की चारों तरफ ज़ोरों-शोरों से चर्चा की जा रही है. एक बेहतरीन अभिनेत्रा होने के साथ-साथ वह पेश से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रहीं हैं. इसके अलावा, अन्वेषी ने ग्लैमर की दुनिया में अपनी बोल्ड इमेज से करोड़ों लोगों का दिल जीतने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. इतना ही नहीं, वे भारत की ‘मोस्ट गूगल’ हस्तियों में भी सबसे ज्यादा शुमार हैं. अपना व्यक्तिगत ऐप चलाने वाली अन्वेषी ने सोशल मीडिया पर फिटनेस और स्टाइल को लेकर नई ऊंचाईयां हासिल की है. फिलहाल, आज उन्हें करोड़ों लोग खूब पसंद करते हैं.
'गंदी बात' से मशहूर हुई थीं अन्वेषी जैन
एक्ट्रेस अन्वेषी जैन को आपमें से बम लोग जानते होंगे. उन्होंने 'गंदी बात' वेब सीरीज में अपने बोल्ड किरदार से रातों-रात मशहूर हो गईं थीं.
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थीं अन्वेषी जैन
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वह एक सफल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थीं, जिन्होंने बाद में अपना करियर बदलने का फैसला लिया था.
सबसे ज्यादा गूगल की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक
इसके साथ ही वह भारत में सबसे ज्यादा गूगलकी जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक भी रह चुकी हैं, जो उनकी भारी लोकप्रियता को दर्शाने का काम भी करता है.
एक्ट्रेस के साथ-साथ हैं मोटिवेशनल स्पीकर
तो वहीं, अन्वेषी केवल एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक शानदार सिंगर के साथ-साथ होस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं.
खुद का मोबाइल ऐप किया लॉन्च
इसके अलावा उन्होंने अपना खुद का एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है, जहां वे अपने फैंस के साथ सीधे तौर पर बातचीत करना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं.
फिटनेस को लेकर होती है खूब चर्चा
अपनी फिटनेस और उनके लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर वह काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं.
दक्षिण भारतीय फिल्मों में बनाई पहचान
तो वहीं, अन्वेषी ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों जैसे तेलुगु और कन्नड़ में भी अपनी पहचान बनाने की शुरुआत की है.
निजी जिंदगी में हैं काफी आध्यात्मिक
और सबसे आखिरी में वे अपनी निजी जिंदगी में काफी ज्यादाआध्यात्मिक हैं और ज्यादातर सकारात्मकता फैलाने वाले संदेश लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं.