एडल्ट इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक हैं ये एक्टर, यहां जानें नेटवर्थ से लेकर गर्लफ्रेंड तक के बारे में
Who is Shakespeare Tripathi: शेक्सपियर त्रिपाठी को आपमें से बहुत कम लोग जानते होंगे. शेक्सपियर त्रिपाठी मुख्य रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और एक शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखते हैं. तो वहीं, कोरोना काल के दौरान , यानी लॉकडाउन के समय आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से काम की शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्हें लोगों के बीच काफी ज्यादा पसंद किया गया. खासतौर से महिलाओं के बीच वह रातों-रात फेमस हो गए. लेकिन, इस पहचान ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे लगभग बंद कर दिए. दूसरी तरफ अपनी बेबाकी और इंडस्ट्री के काले सच को उजागर करने वाले पॉडकास्ट के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं.
ओडिशा के शिक्षित परिवार में जन्में शेक्सपियर त्रिपाठी
शेक्सपियर त्रिपाठी का जन्म ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एक शिक्षित परिवार में हुआ था. जहां, उन्होंने भुवनेश्वर के प्रसिद्ध बीजेबी कॉलेज से अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की है.
साहित्य प्रेम की वजह से पढ़ा था नाम 'शेक्सपियर'
तो वहीं, उनके पिता एक अंग्रेजी के प्रोफेसर हैं, और उन्हीं के साहित्य प्रेम कूी वजह से उनका नाम 'शेक्सपियर' रखा गया था.
अभिनेत्री लेस्ली त्रिपाठी हैं उनकी बड़ी बहन
अभिनेत्री लेस्ली त्रिपाठी (Leslie Tripathy) उनकी बड़ी बहन हैं, जो खुद बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्मों में काम करती हैं.
मॉडलिंग से की थी अपने करियर की शुरुआत
इसके अलावा उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, लेकिन 2020 में कोरोना की वजह से लॉकडाउन में काम नहीं मिलने पर उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में शामिल होना का बड़ा फैसला लिया था.
डांस और अंदाज की वजह से लोगों के बीच मशहूर
इसके बाद शेक्सपियर को इंटरनेट पर उनके डांस और उनके खास अंदाज की वजह से ज्यादातर "भारतीय एडल्ट इंडस्ट्री का गोविंदा" कहकर बुलाने लगे थे.
कमाई को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
एक्टर अपनी कमाई को लेकर शुरू से काफी ज्यादा पारदर्शी रहे हैं और हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा करते हुए बताया था कि वे एक दिन के शूट के 20 हजार रुपये तक कमा लेते हैं.
शेक्सपियर को मिला था एडल्ट स्टार का टैग
इसके अलवा शेक्सपियर ने पॉडकास्ट में जानकारी देते हुए बताया है कि एडल्ट स्टार होने के टैग की वजह से उन्हें बॉलीवुड की कई फिल्मों में रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से भी परेशान हो गए थे.
निजी जिंदगी को लेकर हो रही चर्चा
दरअसल, वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं और एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि वे अभी अविवाहित हैं और किसी गंभीर रिश्ते के बारे में नहीं सोच रहे हैं.
कितनी है शेक्सपियर की नेटवर्थ?
फिलहाल, उनकी सटीक कुल संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन वे एडल्ट इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं. उन्होंने पॉडकास्ट में बताया था कि उनकी कमाई का जरिया वेब सीरीज, निजी सेवाएं और सोशल मीडिया ब्रांडिंग से ही हो जाता है.
कौन हैं शेक्सपियर त्रिपाठी की पत्नी?
शेक्सपियर त्रिपाठी फिलहाल अविवाहित हैं. जहां, सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसी के साथ शादी की पुष्टि नहीं की है.