Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Evening time snacks: हर दिन क्या बनाएं का झंझट ख़तम, शाम की क्रेविंग को ऐसे करिये हैंडल

Evening time snacks: हर दिन क्या बनाएं का झंझट ख़तम, शाम की क्रेविंग को ऐसे करिये हैंडल

हर शाम एक ही सवाल मन में आता है कि नाश्ते में ये स्नैक्स में क्या बनाएं? मेरे पास आपकी इस समस्या का एक सोल्यूशन है. यहां सोमवार से लेकर रविवार तक हर दिन के शाम के स्नैक्स की एक लिस्ट दी गयी है. अपनी इच्छानुसार आप इन नाश्तों को अलग दिन भी बना सकते हैं. ये स्नैक्स हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्ट में भी बेहद अच्छे हैं. ये स्नैक्स आपकी शाम की क्रेविंग को शांत करने के साथ ही आपके हेल्थ का भी ध्यान रखेंगे.

Last Updated: April 9, 2026 | 1:35 PM IST
greek yoghurt and fruit salad - Photo Gallery
1/7

सोमवार: ग्रीक योगर्ट और फ्रूट सलाद

मंडे को ग्रीक योगर्ट के साथ फ्रूट सलाद एक बेस्ट कॉम्बिनेशन हैं. ये आपकी क्रेविंग को तो शांत करेगा ही साथ ही आपको जरूरी प्रोटीन और विटामिन भी प्रदान करेगा.

saute vegetable and makhana - Photo Gallery
2/7

मंगलवार: सॉते वेजीटेबल और मखाना

चाय के साथ मखाना या सॉते वेजीटेबल ईवनिंग मंचिंग का बेहतरीन विकल्प हैं. ये हल्के होने के साथ पाचन में भी आसान होते हैं.

sandwich and tea - Photo Gallery
3/7

बुधवार: सैंडविच और चाय

बुधवार को आप पनीर सैंडविच या मिक्स वेज सैंडविच बना सकते हैं. शाम की चाय के साथ ये बेहद टेस्टी लगते हैं, साथ ही बच्चों को भी ये बेहद पसंद आते हैं.

cutlet and omlett - Photo Gallery
4/7

गुरुवार: कटलेट और ऑमलेट

अगर आप शाकाहारी हैं तो वेजीटेबल कटलेट बना सकते हैं और यदि आप नॉनवेज खाते हैं तो ऑमलेट शाम के स्नैक्स के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हैं. ऑमलेट आपके शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन भी प्रदान करता है.

upma and coffee - Photo Gallery
5/7

शुक्रवार: उपमा और कॉफी

शुक्रवार को आप उपमा बना सकते हैं. अगर आप ज्यादा हेल्दी खाना चाहते हैं तो किनोआ उपमा भी आप बना सकते हैं. गर्म कॉफ़ी के साथ ये बहुत अच्छे लगते हैं.

nuts and fruit chaat - Photo Gallery
6/7

शनिवार: नट्स और फ्रूट चाट

अगर भूख कम हो तो फ्रूट चाट और नट्स स्नैक्स के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. गर्मियों में फ्रूट्स हाइड्रेशन भी प्रदान करते हैं.

chana chaat - Photo Gallery
7/7

रविवार: चना चाट

उबले हुए चने की चाट बेहद लजीज होती है. संडे को थोड़ी फुर्सत भी होती है, तो उस दिन आप चना चाट को एन्जॉय कर सकते हैं.

More News