Extramarital Affair: भारत में बढ़ा एक्स्ट्रा मैरिटल का ट्रेंड, महिला यूजर्स 148% बढ़ें, क्या है वजह
Extramarital Affair: भारत में एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप्स का चलन तेजी से बढ़ता दिख रहा है, और इसमें सबसे चौंकाने वाला पहलू है महिला यूजर्स की भागीदारी में भारी उछाल. हाल के आंकड़ों के मुताबिक, महिला यूजर्स की संख्या में लगभग 148% की वृद्धि दर्ज की गई है. आखिर इसके पीछे की वजहें क्या हैं बदलती जीवनशैली, बढ़ता डिजिटल विस्तार, या रिश्तों के प्रति सोच में आया बदलाव?
एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग प्लेटफॉर्म
हाल ही में, एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग प्लेटफॉर्म Gleeden ने भारत में 40 लाख यूजर्स का आंकड़ा पार किया है. तेजी से बढ़ती यह संख्या शादी और रिश्तों को लेकर लोगों की सोच में आए बदलाव की ओर इशारा करती है.
महिलाओं की संख्या में 148% की वृद्धि
इस संदर्भ में, यूजर्स में पुरुषों की हिस्सेदारी अभी भी लगभग 65 प्रतिशत है. हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले दो वर्षों में महिलाओं की संख्या में 148 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
बदलाव मेट्रोपोलिटन सिटी में ज्यादा
आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं अब पारंपरिक भूमिकाओं तक ही सीमित नहीं हैं. जहां एक ओर महिलाएं अपनी शादी में स्थिरता और सुरक्षा चाहती हैं, वहीं दूसरी तरफ वे रोमांच या भावनात्मक जुड़ाव के लिए कहीं और भी तलाश करती हैं. इस तरह का बदलाव मेट्रोपोलिटन सिटी में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं.
IPSOS सर्वे
2025 के IPSOS सर्वे के मुताबिक, लोगों के अफेयर करने के पीछे हमेशा कोई गलत इरादा नहीं होता है. अक्सर इसकी वजह समय की कमी या अपने लिए समय न मिल पाना होता है.
समय निकालना मुश्किल
33 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे अपनी जिंदगी में अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं. काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच, कुछ लोग डिजिटल दुनिया में थोड़ा-सा रोमांच या उत्साह तलाशते हैं.
पुरुष और महिलाएं लगभग बराबर
पहले यह धारणा सिर्फ पुरुषों के साथ था. हालांकि, नए आंकड़े दिखाते हैं कि अब महिलाएं भी इसमें बराबर की भागीदार हैं. एक सर्वे के मुताबिक, 43 प्रतिशत पुरुष और 42 प्रतिशत महिलाएं यह स्वीकार करती हैं कि उन्होंने अपनी एक्स्ट्रा मैरिटल भावनात्मक या शारीरिक संबंध बनाए हैं.
बेंगलुरु और हैदराबाद
डेटा के मुताबिक, बड़े शहरों में इनका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. बेंगलुरु और हैदराबाद के लोग अफेयर ऐप्स का सबसे ज्यादा यूज करते हैं. हालांकि, लखनऊ और सूरत जैसे छोटे शहर भी अब इस लिस्ट में ऊपर आ रहे हैं. ज्यादातर यूजर्स इन ऐप्स को अपने लंच ब्रेक के दौरान और रात में इस्तेमाल करते हैं.
महिलाओं की पसंद डॉक्टर सीए
पुरुष अक्सर कम उम्र के पार्टनर को पसंद करते हैं. आमतौर पर 25 से 30 साल की महिलाओं को. जबकि महिलाएं ऐसे प्रोफेशनल्स को पसंद करती हैं जो अपने करियर में सेटल हों, जैसे डॉक्टर या चार्टर्ड अकाउंटेंट. मतलब साफ है कि स्थिरता और आर्थिक सुरक्षा का महत्व कम नहीं हुआ है.