Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Eye Care Tips: आपका शौक पर आंखों की दुश्मन… कहीं अंधा न बना दें आपकी ये 5 गंदी आदतें! जानिए बचाव टिप्स

Eye Care Tips: आपका शौक पर आंखों की दुश्मन… कहीं अंधा न बना दें आपकी ये 5 गंदी आदतें! जानिए बचाव टिप्स

Eye Care Tips: आंखें हमारे शरीर की सबसे जरूरी अंगों में से हैं. क्योंकि, आंखें ही तो हैं जिनसे हम इस खूबसूरत दुनिया को निहार सकते हैं. इसलिए आंखों का हेल्दी रहना बेहद जरूरी है. लेकिन, हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें धीरे-धीरे दृष्टि को कमजोर बना सकती हैं. इनकी लापरवाही धीरे-धीरे आंखों की रोशनी छीन सकती है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि, अगर समय रहते सतर्क हो जाएं तो बचाव संभव है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, हमारी दैनिक दिनचर्या से जुड़ी कई सामान्य आदतें अनजाने में आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं. यदि इन आदतों में समय रहते सुधार कर लिया जाए, तो आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है. बता दें कि, आंखों की देखभाल हमारी प्राथमिकता में होनी चाहिए. अब सवाल है कि आखिर, हमारी कौन सी आदतें आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं? किस गलत आदत से आंखों का होगा नुकसान? आंखों को हेल्दी रखने के उपाय क्या हैं? इस बारे में India News को बता रहे हैं राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. आलोक रंजन-

Last Updated: February 2, 2026 | 1:48 PM IST
Eye Care tips - Photo Gallery
1/6

अधिक शराब पीना

एक्सपर्ट कहते हैं कि, अधिक शराब का सेवन आंखों को नुकसान पहुंचाती है. बता दें कि, अधिक शराब पीने से आंखों की मांसपेशियां कमजोर होती हैं और विटामिन की कमी हो जाती है. ऐसा होने से नजर धुंधली पड़ सकती है, ड्राई आईज की समस्या बढ़ती है और लंबे समय में मोतियाबिंद या रेटिना को नुकसान का खतरा रहता है.

eye care tips - Photo Gallery
2/6

कम नींद लेना

अच्छी या कम नींद लेना भी आंखों के लिए खतरनाक है. दरअसल, रात भर जागना या पर्याप्त नींद न लेना आंखों को थका देता है. इससे आंखों में जलन, लालिमा, सूखापन और डार्क सर्कल्स की समस्या होती है. नींद की कमी से आंखों की मरम्मत नहीं हो पाती, जिससे रोशनी कमजोर हो सकती है. रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूरी है.

eye care tips - Photo Gallery
3/6

आंखों की थकान

आंखों की थकान को अनदेखा करना हानिकारक है. इसके लिए, लंबे समय तक स्क्रीन देखना, किताब पढ़ना या काम करना और थकान महसूस होने पर भी आराम न करना आंखों की मांसपेशियों पर जोर डालता है. ऐसा करने से आई स्ट्रेन, सिरदर्द और नजर की कमजोरी हो सकती है. थकान को अनदेखा करने से स्थायी नुकसान हो सकता है.

eye care tips - Photo Gallery
4/6

अधिक तंबाकू-पान चबाना

आंखों की सेहत के लिए धूम्रपान भी ठीक नहीं है. डॉक्टर कहते हैं कि, तंबाकू और इसके पान में मौजूद निकोटीन और टॉक्सिन्स रेटिना और ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसा होने से मैकुलर डिजनरेशन, मोतियाबिंद और अंधापन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

eye care tips - Photo Gallery
5/6

गंदे हाथों से आंखें रगड़ना

हाथों में बैक्टीरिया या गंदगी होने पर आंखें रगड़ने से इंफेक्शन हो सकता है. इससे कंजक्टिवाइटिस, जलन या गंभीर संक्रमण का खतरा रहता है. हमेशा साफ हाथों से ही आंखों को छुएं.

eye care tips - Photo Gallery
6/6

आंखों को हेल्दी रखने के उपाय

डॉक्टर कहते हैं कि, आंखों को हेल्दी रखने के लिए ऊपर बताए गए सभी प्वाइंट्स की अनदेखी नहीं करनी चाहिए. इसलिए बेहतर यही है कि, पर्याप्त नींद लें, शराब और तंबाकू से दूरी बनाएं, स्क्रीन से ब्रेक लें और स्वच्छता का ध्यान रखें. इसके बाद भी आंखों में कोई समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें.

More News