एक्ट्रेस-मॉडल से लेकर बिजनेसवुमन तक… जानें भारत के टॉप क्रिकेटर्स की पत्नियों का प्रोफेशन
Indian Cricketers Wives: भारत में कई ऐसे दिग्गज क्रिकेटर हैं, जो क्रिकेट के मैदान के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. क्रिकेट फैंस खेल में खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस के साथ ही उनकी पर्सनल और सोशल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं. भारत के स्टार क्रिकेटर्स ने किसी एक्ट्रेस, मॉडल, पॉलिटिशियन या फिर बिजनेसवुमन से शादी रचाई है. ऐसे में आज हम आपको भारत के टॉप क्रिकेटर्स की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं. नीचे देखें पूरी लिस्ट…
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी. कोहली-अनुष्का की जोड़ी क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की सबसे खूबसूरत जोड़ी मानी जाती है. अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है. साथ ही वह एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर भी हैं. अभी के समय में विराट और अनुष्का एक बेटा और बेटी के माता-पिता हैं.
एमएस धोनी और साक्षी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में साक्षी सिंह से शादी की. साक्षी ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. ताज होटल में साक्षी की इंटर्नशिप के दौरान उनकी धोनी से मुलाकात हुई थी. एमएस धोनी की पत्नी साक्षी समाजसेवा से जुड़ी हुई हैं और एक फाउंडेशन भी चलाती हैं. धोनी और साक्षी की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है.
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह
'हिटमैन' रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह एक स्पोर्ट्स मैनेजर हैं. रितिका सजदेह पिछले कई सालों से कॉर्नरस्टोन नामक कंपनी से जुड़ी हुई हैं. साल 2015 में रोहित शर्मा और रितिका ने शादी की. रोहित और रितिका के 2 बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा अहान. रितिका सजदेह अक्सर स्टेडियम में रोहित शर्मा को सपोर्ट करते हुए दिखाई देती हैं.
युवराज सिंह और हेजल कीच
भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हेजल कीच से शादी की है. हेजल कीच ब्रिटिश-भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने कई भारतीय फिल्मों में काम किया है. साथ ही रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आई हैं. सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी. दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड की हसीना हेजल कीच ने साल 2016 में चंडीगढ़ के एक गुरुद्वारे में शादी की थी.
गौतम गंभीर और नताशा जैन
भारतीय टीम के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने नताशा जैन से शादी की है. गंभीर की पत्नी नताशा जैन दिल्ली के रईस व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह खुद एक प्रोफेशनल ज्वेलरी डिजाइनर हैं. इस खूबसूरत जोड़ी ने अक्टूबर, 2011 में शादी रचाई थी. गंभीर और नताशा की 2 बेटियां हैं- बड़ी बेटी का नाम आजीन और छोटी का नाम अनाइजा है.
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन एक फेमस स्पोर्ट्स एंकर हैं. वह कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स प्रजेंटर के तौर पर काम करती हैं. संजना गणेशन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और मीडिया में अपना कदम रखा. साल 2021 में बुमराह और संजना ने शादी की थी. उनका एक बेटा है, जिसका नाम अंगद है.
केएल राहुल और अथिया शेट्टी
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी की है. अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्मों में काम करना शुरू किया था. साल 2023 में केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधे. इस कपल ने पिछले साल ही एक बेटी इवारा का स्वागत किया.
सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने देविशा शेट्टी से शादी की है, जो एक ट्रेंड डांसर हैं. देविशा ने डांस कोच के तौर पर भी काम किया है. इसके अलावा वह एक एंटरप्रेन्योर भी हैं. साल 2016 में इस खूबसूरत ने जोड़ी ने सात फेरे लिए थे.