Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सनी लियोनी का 16 करोड़ का ‘महल’ देख फराह खान के उड़े होश, अमेरिकन किचन और बालकनी ने लूटी महफिल!

सनी लियोनी का 16 करोड़ का ‘महल’ देख फराह खान के उड़े होश, अमेरिकन किचन और बालकनी ने लूटी महफिल!

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में फराह खान को अपने मुंबई स्थित 16 करोड़ के आलीशान पेंटहाउस की सैर कराई.  इस दौरान घर का आधुनिक अमेरिकन स्टाइल किचन और चारों तरफ फैली विशाल बालकनी देख फराह दंग रह गई.  सनी ने अपने इस आशियाने को खुद अपने बच्चों के साथ मिलकर बड़ी खूबसूरती से सजाया है. 

Last Updated: March 3, 2026 | 9:06 PM IST
Great view at the entry - Photo Gallery
1/8

एंट्री पर भव्य नजारा

सनी लियोनी के मुंबई स्थित ₹16 करोड़ के पेंटहाउस की शुरुआत एक शानदार लॉबी से होती है. यहां लगे बड़े शीशे और काले-सफेद टाइल्स घर को बेहद क्लासिक और आलीशान लुक देते है.

open floor living room - Photo Gallery
2/8

ओपन फ्लोर लिविंग रूम

घर का लिविंग एरिया काफी खुला और हवादार है. सनी ने बताया कि वह यहां 15 साल से रह रही है. उन्होंने अपने बच्चों के साथ मिलकर इस जगह को खुद सजाया है.

handmade artworks - Photo Gallery
3/8

हाथ से बनी कलाकृतियां

सनी के घर में कई पेंटिंग्स और सजावटी सामान उन्होंने खुद अपने बच्चों के साथ बनाए है. दीवार पर लगी एक बड़ी पेंटिंग को देख फराह खान भी काफी प्रभावित नजर आई.

peace of lord buddha - Photo Gallery
4/8

भगवान बुद्ध की शांति

घर के पियानो के ठीक ऊपर नेपाल से लाई गई भगवान बुद्ध की एक खूबसूरत पेंटिंग लगी है. सनी के अनुसार, उनके बच्चे इसी पियानो पर संगीत का अभ्यास करना पसंद करते है.

Luxurious wrap-around balcony - Photo Gallery
5/8

शानदार रैप-अराउंड बालकनी

फराह खान घर की बालकनी देखकर हैरान रह गई. यह एक विशाल बालकनी है जो पूरे घर के चारों ओर घूमती है, जहां से शहर का अद्भुत नजारा और हरियाली दिखाई देती है.

American Style Kitchen - Photo Gallery
6/8

अमेरिकन स्टाइल किचन

सनी का किचन पूरी तरह सफेद और आधुनिक मशीनों से लैस है. फराह ने इसे 'लॉस एंजिल्स' स्टाइल किचन कहा. सनी ने बताया कि उन्होंने इसे अपनी जरूरत के अनुसार बनवाया है.

Special changes in the kitchen - Photo Gallery
7/8

किचन में खास बदलाव

एक्ट्रेस ने घर के पुराने छोटे किचन को तुड़वाकर इसे बड़ा रूप दिया है. उन्होंने सुनिश्चित किया कि यहां उनके तीनों बच्चों के बैठने और खाने के लिए पर्याप्त जगह मौजूद हो.

15 years of memories - Photo Gallery
8/8

15 सालों की यादें

सनी और डेनियल इस घर को अपना स्वर्ग मानते है. फराह खान के 'Fun with Farah' व्लॉग में सनी के घर की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

More News