Fastest T20I Fifty: पहले नंबर पर युवराज, तो दूसरे पर अभिषेक शर्मा… भारत के लिए किन बल्लेबाजों ने ठोकी सबसे तेज फिफ्टी?
Fastest T20I Fifty: भारतीय टीम में कई ऐसे बल्लेबाज हैं, जो आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अभिषेक शर्मा से लेकर संजू सैमसन, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी तूफानी बल्लेबाजी करते हैं. इससे पहले भी भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जो अपनी तेज बल्लेबाजी से गेंदबाजों की नींद उड़ा देते थे. हाल ही बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. यह भारत के लिए T20I में लगाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. ऐसे में आइए जानते हैं भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक किसने लगाए हैं?
युवराज सिंह
भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया है.उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है. साल उन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के मैच में युवराज सिंह ने यह रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 छक्के लगाकर 12 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था.
अभिषेक शर्मा
युवराज सिंह के करीब विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने लगभग अपने गुरु का रिकॉर्ड तोड़ ही दिया था. उन्होंने 25 जनवरी 2026 को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा मे 20 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की तूफानी पारी खेली है.
हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में तीसरा सबसे तेज पचासा लगाया है. पिछले साल हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मुकाबले में 25 गेंदों पर नाबाद 63 रनों की पारी खेली थी.
अभिषेक शर्मा
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भी अभिषेक शर्मा का नाम शामिल है. अभिषेक शर्मा ने पिछले साल की शुरुआत में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था. उन्होंने इस पारी को 37 गेंदों पर शतक में बदल दिया, जो इस फॉर्मेट में भारत का दूसरा सबसे तेज शतक है.
केएल राहुल
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान यूएई में स्कॉटलैंड के खिलाफ 19 गेंदों पर नाबाद अर्धशतक लगाया था.