Rishi Gupta Arrested: फिनो पेमेंट्स बैंक के पूर्व MD ऋषि गुप्ता को क्यों किया गया गिरफ्तार, यहां जानें आखिर क्या है पूरा मामला
Who is Rishi Gupta: फिनो पेमेंट्स बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ ऋषि गुप्ता को जीएसटी (GST) कानून के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शुरु कर दी है. ऋषि गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद बैंक ने केतन मर्चेंट को नया प्रमुख नियुक्त किया है. तो वहीं, दूसरी तरफ बैंक ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि यह कार्रवाई फिलहाल बिज़नेस पार्टनर्स से संबंधित है और बैंक के वर्तमान संचालन पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं देखने को मिलेगा.
सीईओ ऋषि गुप्ता को किया गया गिरफ्तार
फिनो पेमेंट्स बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ ऋषि गुप्ता को सीजीएसटी और एसजीएसटी अधिनियम साल 2017 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
केतन मर्चेंट बने संस्थान के नए प्रमुख
दरअसल, ऋषि गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद बैंक ने तुरंत स्पेशल बोर्ड मीटिंग बुलाकर सीएफओ केतन मर्चेंट को संस्थान का नया प्रमुख नियुक्त कर दिया है.
बिज़नेस पार्टनर्स से जुड़ा है पूरा मामला
तो वहीं, बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में साफ कहा कि यह मामला मुख्य रूप से बिज़नेस पार्टनर्स से जुड़ा है और इसमें बैंक का कोई अन्य अधिकारी शामिल नहीं है.
श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से किया था स्नातक
इसके अलावा ऋषि गुप्ता ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के सेंट ज़ेवियर स्कूल से प्राप्त की और श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (SRCC) से स्नातक किया.
पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं ऋषि गुप्ता
इतना ही नहीं, ऋषि गुप्ता एक पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉस्ट अकाउंटेंट हैं, जिन्होंने साल 1994 में मारुति सुजुकी से अपने करियर की शुरुआत की थी.
ऋषि गुप्ता ने संभाली थी स्ट्रेटेजिक अलायंस की जिम्मेदारी
गुप्ता ने फिनो पेमेंट्स बैंक की संस्थापक टीम के सदस्य के रूप में काम किया और फाइनेंस, सेल्स और स्ट्रेटेजिक अलायंस की जिम्मेदारी भी संभाली थी.
फिनो पेमेंट्स बैंक ने कामाया था मुनाफा
हालांकि, उनके नेतृत्व में फिनो पेमेंट्स बैंक ने लॉन्च होने के सिर्फ और सिर्फ तीन साल के अंदर ही लाभ कमाना शुरू कर दिया था.
भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में ऋषि गुप्ता का बड़ा हाथ
लेकिन, नवंबर साल 2021 में फिनो पेमेंट्स बैंक को भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट कराने का श्रेय भी ऋषि गुप्ता के विजन को ही दिया जाता है.