40+ के बाद भी नई जेनरेशन को टक्कर देती है ये बॉलीवुड हसीनाएं, जानें क्या हैं इन दिवाज का फिटनेस मंत्र
करिश्मा कपूर का फिटनेस रुटीन
51 साल की करिश्मा कपूर अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए पूरे देश में जानी जाती हैं. भारी-भरकम जिम वर्कआउट के बजाय, करिश्मा बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर वॉक को ज़्यादा अहमियत देती हैं. वह अपने 'संडे चीट मील्स' के जरिए यह भी सिखाती हैं कि स्वाद और सेहत के बीच बैलेंस कैसे बनाया जाए.
मलाइका अरोड़ा फिटनेस मंत्र
जब फ़िटनेस की बात आती है, तो मलाइका अरोड़ा का नाम हमेशा सबसे आगे रहता है. 50 साल की उम्र पार करने के बाद भी, मलाइका अरोड़ा अपनी फ़्लेक्सिबिलिटी से सभी को हैरान करती रहती हैं. उनके चैलेंजिंग योगा पोज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वीडियो यह मैसेज देते हैं कि डिसिप्लिन ही सफ़लता की कुंजी है.
सुष्मिता सेन वर्कआउट रुटीन
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, 50 साल की उम्र में भी लोगों को फ़िटनेस की ट्रेनिंग देती हैं. हेल्थ से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के बाद, उन्होंने कैलिस्थेनिक्स और एरियल योगा के जरिए वापस शेप में आकर सभी को हैरान कर दिया.
शिल्पा शेट्टी योगा वर्कआउट
49 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी की फ़िटनेस बेमिसाल है. लाखों लोग आज भी उनके फ़िटनेस रूटीन के फ़ैन हैं. वह इंस्टाग्राम पर 'शिल्पाज मंत्रा' के जरिए योगा और प्राणायाम सिखाती हैं. हालांकि, उनका मानना है कि फ़िट रहने के लिए मानसिक शांति उतनी ही जरूरी है जितनी कि फ़िज़िकल एक्सरसाइज.
करीना कपूर खान के फिटनेस का राज
45 साल की करीना कपूर खान का दो बच्चों को जन्म देने के बाद का फ़िटनेस सफर सच में तारीफ के काबिल है. वह पावर योगा और कार्डियो के कॉम्बिनेशन पर भरोसा करती हैं. उनका इंस्टाग्राम भी ज़्यादातर उनके वर्कआउट के प्रति उनके डेडीकेशन को दिखाता है.