Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के बेटे ब्रुकलिन बेकहम का छलका दर्द, पोस्ट करके बताया सालों से ‘कंट्रोल’ कर रही फैमिली

पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के बेटे ब्रुकलिन बेकहम का छलका दर्द, पोस्ट करके बताया सालों से ‘कंट्रोल’ कर रही फैमिली

स्टार फुटबॉलर डेविड और विक्टोरिया बेकहम के बड़े बेटे ब्रुकलिन बेकहम ने अपने माता-पिता से रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर कर गंभीर आरोप लगाए कि पेरेंट्स ने उनकी शादी को नुकसान पहुंचाया और जिंदगी कंट्रोल करने की कोशिश की. यह पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक हो चुका है, जिसमें ब्रुकलिन ने एंग्जायटी और अपमान की बातें खोली हैं.

Last Updated: January 20, 2026 | 4:45 PM IST
Brooklyn's main allegations - Photo Gallery
1/5

ब्रुकलिन के प्रमुख आरोप

ब्रुकलिन ने छह पेज के बयान में कहा कि माता-पिता ने उनकी पत्नी निकोला पेल्ट्ज का अपमान किया. उन्होंने दावा किया कि उनकी मां विक्टोरिया ने शादी की ड्रेस बनाने से आखिरी वक्त पर इनकार कर दिया, जबकि निकोला उत्साहित थीं. ब्रुकलिन की मां विक्टोरिया एक जानी मानी फैशन डिजाइनर हैं.

History of family conflict - Photo Gallery
2/5

पारिवारिक कलह का इतिहास

यह विवाद नया नहीं है. 2022 की ब्रुकलिन-निकोला की ग्रैंड वेडिंग से ही इसकी अफवाहें शुरू हो गई थीं. 2025 में डेविड के न्यू ईयर पोस्ट में ब्रुकलिन गायब थे, और पिता के 50वें बर्थडे पर उन्हें रिजेक्ट किया गया. दिसंबर 2025 में ब्रुकलिन ने अपने परिवार को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया.

impact on mental health - Photo Gallery
3/5

मानसिक स्वास्थ्य पर असर

ब्रुकलिन ने खुलासा किया कि परिवार के कलेश की वजह से वे लंबे समय से गंभीर एंग्जायटी में थे. उन्होंने कहा कि परिवार से दूरी बनाने के बाद उनकी चिंता पूरी तरह खत्म हो गई. ब्रुकलिन का कहना है कि माता-पिता मीडिया में झूठ फैलाते हैं और निजी रिश्तों से ज्यादा 'ब्रांड बेकहम' को प्राथमिकता देते हैं.

Parents' reaction - Photo Gallery
4/5

माता-पिता की प्रतिक्रिया

फिलहाल डेविड और विक्टोरिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. ब्रुकलिन ने साफ कहा कि वे सुलह नहीं चाहते और पहली बार खुद के लिए खड़े हो रहे हैं. उन्होंने प्राइवेसी और शांति की मांग की है, साथ ही झूठे नैरेटिव पर पत्नी को दोष देने से इनकार किया.

Disclaimer - Photo Gallery
5/5

Disclaimer

यह सामग्री केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है. इसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों से संकलित किया गया है, और India News का प्रदान की गई जानकारी से कोई सीधा संबंध नहीं है.

More News