चेहरे पर एलोवेरा लगाने से दिखेंगे गजब के फायदे, गर्मियों में इस तरह करें इस्तेमाल, दिखेगा नेचुरल ग्लो
Skin Care Tips: प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान का स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है. साथ ही उनकी त्वचा पर भी इसका असर पड़ता नजर आ रहा है. बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अपनी त्वचा पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. हालांकि हमारे शरीर की तरह ही त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. क्या आप जानते हैं कि हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसका सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है. इसके कारण हमें अपनी लाइफस्टाइल और खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए. वर्तमान समय में लोग ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि कई बार इन प्रोडक्ट्स का खास असर नहीं पड़ता. इसके कारण लोग फिर से नेचुरल चीजों की तरफ रुख करने लगे हैं. इसके लिए लोग एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं, जो काफी असरदार होता है.
औषधीय गुणों से भरपूर है एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. एलोवेरा कोई साधारण पौधा नहीं है बल्कि ये औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है. इसे स्किन के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.
एलोवेरा से बनती हैं क्रीम और कंडीशनर
एलोवेरा का इस्तेमाल कई ब्यूटी क्रीम और कंडीशनर बनाने के लिए किया जाता है. अगर आप एलोवेरा का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी डल स्किन भी ग्लो करने लगेगी.
एलोवेरा में पाए जाते हैं ये गुण
एलोवेरा में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंजाइम्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. इनकी वजह से इसे स्किन और हेयर के लिए सुपरफूड माना जाता है.
एंटी एजिंग है एलोवेरा
बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियां और एजिंग के कारण चेहरा डल होने लगता है. ऐसे में अगर आप रोजाना अपने चेहरे पर एलोवेरा लगाते हैं, तो आपकी स्किन टाइट होने लगती है. साथ ही फाइन लाइन्स भी कम होती हैं.
मुहांसों के बैक्टीरिया को खत्म करता है एलोवेरा
एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुहांसों के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं. इससे पिंपल्स नहीं होते और अगर पिंपल्स हैं, तो वो धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं.
टैनिंग से छुटकारा दिलाता है एलो वेरा
गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण त्वचा टैन हो जाती है और साथ ही स्किन में जलन भी होने लगती है. इससे स्किन को जलन से राहत मिलती है और टैनिंग भी ठीक हो जाती है.
वापस आएगा नेचुरल ग्लो
एलोवेरा को रोजाना चेहरे पर लगाने से त्वचा गहराई से साफ होती है और डेड स्किन भी खत्म हो जाती है और धीरे-धीरे त्वचा का नेचुरल ग्लो वापस आ जाएगा.