Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • इस शुक्रवार OTT पर होगा जबरदस्त धमाका, Netflix से Amazon Prime Video और ZEE5 तक क्या-क्या होगा रिलीज

इस शुक्रवार OTT पर होगा जबरदस्त धमाका, Netflix से Amazon Prime Video और ZEE5 तक क्या-क्या होगा रिलीज

Friday OTT releases This week: अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज़ है. इस शुक्रवार कई नई फिल्में, वेबसीरीज आदि रिलीज होने वाली हैं. मार्च का आखिरी शुक्रवार एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. 27 मार्च को एक नहीं बल्कि कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिन्हें इस वीकेंड देखा जा सकता है. इन फिल्मों और सीरीज को ओटीटी रिलीज का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. इस लिस्ट में मर्दानी 3, ओ रोमियो, BTS द रिटर्न, मुथु एलियास काट्टान, हाउस ऑफ डेविड सीजन 2, हाउस ऑफ डेविड सीजन 2, मस्तिष्क मरणम और प्रजापति 2 रिलीज होने वाली है.

Last Updated: March 26, 2026 | 6:27 PM IST
Mardaani 3 - Photo Gallery
1/7

मर्दानी 3

रानी मुखर्जी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मर्दानी 3 सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. रानी मुखर्जी की ये फिल्म 27 मार्च 2026 यानी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. मर्दानी 3 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

O Romeo - Photo Gallery
2/7

ओ रोमियो

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी भी हैं. इसके अलावा अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और नाना पाटेकर हैं. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है.

Prajapati 2 - Photo Gallery
3/7

प्रजापति 2

प्रजापति 2 भी 27 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इसमें मिथुन चक्रवर्ती और देव साथ नजर आएंगे. इसमें एक पिता की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपने बेटे की दूसरी शादी कराना चाहता है. वहीं जिम्मेदारियों के बीच फंसा बेटा शादी नहीं कराना चाहता. ये जी5 पर रिलीज होने वाली है.

Mastishk Marnam - Photo Gallery
4/7

मस्तिष्क मरणम

साइंस फिक्शन ब्लैक कॉमेडी फिल्म मस्तिष्क मरणम भी 27 मार्च को रिलीज होने वाली है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में राजिशा विजयन और निरंज मनियान लीड रोल में नजर आएंगे.

Muthu alias Kattan - Photo Gallery
5/7

मुथु एलियास काट्टान

27 मार्च को मुथु एलियास काट्टान रिलीज होने वाली है. इसे जी5 पर रिलीज किया जाएगा. ये एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर स्टोरी है, जिसकी शुरुआत काफी शॉकिंग है. इस फिल्म में मुथु नाम के शख्स के चौंकाने वाले राज खुलते हैं. इस फिल्म में विजय सेतुपति, मिलिंद सोमन और सुदेव नायर होंगे.

BTS The Return - Photo Gallery
6/7

BTS द रिटर्न

इंडिया में बीटीएस फैंस काफी हैं, जिनके लिए खुशखबरी है. कोरियन म्यूजिकल बैंड बीटीएस 27 मार्च, शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में म्यूजिकल बैंड की जर्नी को दिखाया जाएगा.

House of David Season 2 - Photo Gallery
7/7

हाउस ऑफ डेविड सीजन 2

27 मार्च 2026 यानी शुक्रवार को अमेजन प्राइम वीडियो रिलीज होने वाली है. इस सीजन में डेविड की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा. राजा शाऊल का राज कमजोर होगा और सत्ता की लड़ाई बढ़ जाएगी.

More News