Horror Thriller Movies: रात को गलती से भी न देखें ये 7 फिल्में, थर-थर कांपेगा शरीर, छूट जाएंगे पसीने
Horror Thriller Movies: अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि अब आप कौन सी फिल्म देखें, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ धमाकेदार फिल्में, जिन्हें देखने में आपको खूब मजा आने वाला है. तो इस विकेंड आप हो जाएं तैयार, पॉपकॉर्न संग उठाएं मजा. आइए देखते हैं लिस्ट-
लाइट्स आउट
'लाइट्स आउट' साल 2016 में आई थी और ये एक अमेरिकी अलौकिक हॉरर फिल्म है. इस फिल्म को देखने के बाद आपके पसीने छूट जाएंगे. ये फिल्म एक खतरनाक डायना के इर्द-गिर्द घूमती है जो सिर्फ अंधेरे में दिखती है और ये प्राइम वीडियो पर है.
इट
'इट' फिल्म साल 2017 में आई थी और ये एंडी मुशिएती द्वारा निर्देशित है. ये हॉरर, दोस्ती और बच्चों के डर पर बनी है आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
भूत – पार्ट वन
भूत – पार्ट वन भानु प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित है और ये एक हिंदी हॉरर थ्रिलर फिल्म है. ये साल 2020 में आई थी और इसमे विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ड्रैग मी टू हेल
साल 2009 में आई फिल्म ड्रैग मी टू हेल सैम राइमी द्वारा निर्देशि है. ये काफी डरावनी फिल्म है, अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ब्रमायुगम
ब्रह्मयुगम एक काफी डरावनी हॉरर थ्रिलर फिल्म है. ये साल 2024 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म 17वीं सदी के केरल की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है. अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो SonyLIV पर देख सकते हैं. ये फिल्म अपनी ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमैटोग्राफी के लिए काफी फेमस है.
द ग्रज
साल 2002 में आई फिल्म द ग्रज एक फेमस हॉरर फिल्म है. ये फिल्म एक प्रतिशोधी श्राप पर बेस्ड है. इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
पर्सनल शॉपर
पर्सनल शॉपर भी एक काफी डरावनी फिल्म है. इस फिल्म को देखने के लिए आपके पास प्राइम वीडियो होना जरूरी है. ये फिल्म देख आपके पसीने छूट जाएंगे.