‘आओ हुजूर तुमको’ से लेकर ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, आशा ताई ने गाये हैं कई बेमिसाल रोमांटिक गाने, आज भी झूम उठते हैं लोग
Asha Bhosle Romantic Songs: आशा भोसले ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से बॉलीवुड में अनगिनत रोमांटिक हिट गाने गाए हैं. अपने लगभग 80 साल के करियर में उन्होंने 12000 से ज्यादा गाने गाये हैं. ये गाने हिंदी, मराठी, कन्नड़ कई भाषाओं में हैं. इनमें से कई गाने सुपरहिट हुए कि वो आज भी लोगों की जुबां पर हैं. आइये आशा भोसले के ऐसे ही कई रोमांटिक सुपरहिट गानों के बारे में जानते हैं.
चुरा लिया है तुमने जो दिल को (यादों की बारात, 1973)
मोहम्मद रफ़ी के साथ गाया गया यह गाना हल्की, मधुर धुन के साथ एक सदाबहार रोमांटिक क्लासिक माना जाता है.
इशारों इशारों में दिल लेने वाले (कश्मीर की कली, 1964)
यह गाना भी उन्होंने मोहम्मद रफ़ी के साथ गाया था. यह एक आकर्षक और सदाबहार युगल गीत है, जो अपनी चंचल और रोमांटिक अभिव्यक्ति के लिए प्रसिद्ध है.
दो लफ्जों की है दिल की कहानी (द ग्रेट गैम्बलर, 1979)
यह एक भावपूर्ण गीत है जो प्रेम और तड़प की भावनाओं को व्यक्त करता है. आज भी यह गीत युवाओं के बीच लोकप्रिय है.
अभी ना जाओ छोड़ कर (हम दोनों, 1961)
यह गाना प्रेम और भावनाओं का एक उत्कृष्ट नमूना है, जिसे अक्सर भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ गीतों में से एक माना जाता है.
आओ हुजूर तुमको (किस्मत, 1968)
यह एक भावुक, मोहक और सुरुचिपूर्ण रोमांटिक क्लासिक गीत है जिसे आशा जी की आवाज ने रूमानियत भरा अंदाज दे दिया था.
ओ मेरे सोना रे सोना (तीसरी मंजिल, 1966)
मोहम्मद रफी के साथ गाया हुआ यह एक मजेदार, जोशीला रोमांटिक युगल गीत जो उनकी ऊर्जावान और स्नेहपूर्ण शैली को प्रदर्शित करता है.
अच्छा जी मैं हारी चलो (काला पानी, 1958)
अपने रूठे हुए प्रेमी को मनाने के लिए आज भी यह गाना उतना ही पॉपुलर है, जितना रिलीज के समय हुआ था.