असम टसर सिल्क से लेकर पोचमपल्ली इकत तक, कंगना रनौत का स्टाइलिश पार्लियामेंट लुक, देखें Photos
पॉवर ड्रेसिंग की बात की जाये तो कंगना रनौत का पार्लियामेंट लुक भारतीय परंपरागत पॉवर ड्रेसिंग का बेहतरीन उदाहरण है. कंगना रनौत संसद सत्रों में भारत के विविध क्षेत्रों में मिलने वाली हैंडलूम साड़ियों को पहनकर उपस्थित होती हैं. उनकी ड्रेसिंग ने जहां भारतीय साड़ियों को नई पहचान दी है, वहीं प्रोफेशनल ड्रेसिंग में साड़ी को एक विशेष स्थान भी दिलाया है. इस फोटो गैलरी में कंगना रनौत द्वारा संसद सत्र में पहनी गई कुछ साड़ियों के बारे में चर्चा की गई है.
असम टसर सिल्क साड़ी
इस आकर्षक असम टसर सिल्क साड़ी पहनी, जो हल्के बेज और नेवी ब्लू रंगों में थी, में कंगना खूबसूरत लग रहा था. इसमें चौड़ी कढ़ाई वाली बॉर्डर और नाजुक ब्लॉक प्रिंट्स थे. टसर सिल्क असम के हैंडलूम की विशेष पहचान है.
घिचा सिल्क बंधा इकत साड़ी
घिचा सिल्क बंधा इकत साड़ी में बेज डिटेलिंग्स वाली यह साड़ी कंगना का एक और रिफाइंड लुक थी. बोट नेकलाइन वाले स्लीवलेस मरून ब्लाउज में कंगना का लुक प्रोफेशनल लग रहा है.
टसर सिल्क कोटपाड़ साड़ी
संसद सत्र के ही एक अवसर पर कंगना ने भूरे रंग की कॉटन टसर सिल्क कोटपाड़ साड़ी चुनी, जिसमें अर्थी ऑरेंज और ब्लैक टोन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन था. मैचिंग ब्लाउज और आरामदायक ब्राउन लोफर्स के साथ स्टाइल किये गए इस लुक में कंगना किसी पावर वुमन से कम नहीं लग रहीं.
पोचमपल्ली इकत हथकरघा साड़ी
पोचमपल्ली इकत कॉटन साड़ी गर्म दिनों के लिए बेस्ट है. इसका फैब्रिक काफी आरामदायक और सॉफ्ट होता है. इंडिगो कलर इसे प्रोफेशनल लुक दे रहा है. मैचिंग ब्लाउज, ब्राउन लोफर्स और स्ट्रक्चर्ड टोट बैग ने कंगना के प्रोफेशनल लुक को कंप्लीट किया.
वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए स्टाइल गाइड
कंगना का पार्लियामेन्ट लुक भारतीय हैंडलूम की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करता है. वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए उनका पार्लियामेन्ट लुक एक बेहतरीन स्टाइल गाइड हो सकता है.
कई फिल्मों में किया है काम
कंगना रनौत बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उन्होंने क्वीन, मणिकर्णिका और इमरजेंसी जैसी कई महिला-प्रधान फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है. गैंगस्टर, तनु वेड्स मनु और वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई उनकी बहुचर्चित फिल्में हैं.