Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बॉलीवुड की ‘क्वीन’ से हॉलीवुड की ‘स्ट्रगलर’ तक: प्रियंका चोपड़ा ने क्यों चुनी गुमनामी और संघर्ष की डरावनी राह?

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ से हॉलीवुड की ‘स्ट्रगलर’ तक: प्रियंका चोपड़ा ने क्यों चुनी गुमनामी और संघर्ष की डरावनी राह?

Struggle in Hollywood  : प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे बड़े और साहसी फैसले का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब वे भारत में सफलता के चरम पर थी, तब 30 साल की उम्र में अपना बना-बनाया करियर ‘तबाह’ कर हॉलीवुड में शून्य से शुरुआत करना उनके लिए बेहद डरावना और खौफनाक अनुभव था. 

Last Updated: February 12, 2026 | 7:57 PM IST
Putting the established empire at stake - Photo Gallery
1/8

बने-बनाए साम्राज्य को दांव पर लगाया

प्रियंका ने बताया कि जब वे बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस थी, तब उन्होंने हॉलीवुड जाने का जोखिम लिया. उन्होंने जानबूझकर अपने सुरक्षित करियर को पीछे छोड़ दिया ताकि वे कुछ नया कर सकें.

Becoming a 'struggler' again at the age of 30 - Photo Gallery
2/8

30 की उम्र में फिर से 'स्ट्रगलर' बनना

हॉलीवुड में 30 साल की उम्र में करियर शुरू करना उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती थी. जहां भारत में लोग उनके पीछे भागते थे, वहीं विदेश में उन्हें खुद काम मांगना पड़ रहा था.

that period of loneliness - Photo Gallery
3/8

अकेलेपन का वो दौर

शुरुआत में प्रियंका अमेरिका में बिल्कुल अकेली थी और वहां उनका कोई सहारा नहीं था. उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे कठिन समय बताया क्योंकि वे पूरी तरह से अजनबियों के बीच थी.

Long waits for meetings - Photo Gallery
4/8

मीटिंग्स के लिए घंटों लंबा इंतजार

भारत में राज करने वाली प्रियंका को हॉलीवुड में लोग पहचानते तक नहीं थे. वहां उन्हें छोटे-छोटे ऑफिसों में काम पाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था, जो उनके स्वाभिमान के लिए मुश्किल था.

Walls of apartheid and stereotypes - Photo Gallery
5/8

रंग-भेद और स्टीरियोटाइप की दीवारें

हॉलीवुड में उन्हें अपनी पहचान साबित करने के लिए काफी लड़ना पड़ा. लोग अक्सर उनके अंग्रेजी बोलने के तरीके और उनके भारतीय होने को लेकर कई तरह की गलत धारणाएं मन में रखते थे.

Leaving aside ego, chose the path of audition - Photo Gallery
6/8

ईगो को छोड़कर ऑडिशन का रास्ता चुना

प्रियंका ने अपना 'स्टारडम' किनारे रखकर एक नए कलाकार की तरह ऑडिशन दिए. उन्होंने कभी यह नहीं जताया कि वे भारत की बहुत बड़ी सुपरस्टार है, बल्कि अपनी मेहनत से खुद को साबित किया.

Quantico and the journey to becoming a global star - Photo Gallery
7/8

क्वांटिको और ग्लोबल स्टार बनने का सफर

इतने अपमान और संघर्ष के बाद आखिरकार उन्हें 'क्वांटिको' जैसा बड़ा मौका मिला. इस शो ने उनकी किस्मत बदल दी और वे रातों-रात दुनिया भर में एक ग्लोबल स्टार बनकर उभरीं.

Return to Indian cinema with Rajamouli - Photo Gallery
8/8

भारतीय सिनेमा में राजामौली के साथ वापसी

इतने सालों के संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय सफलता के बाद अब प्रियंका भारत लौट रही है. वे दिग्गज डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में एक बहुत ही खास भूमिका निभाने वाली है.

More News