Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पहले टी20 वर्ल्ड कप में मचाया धमाल, अब आईपीएल के लिए तैयार, 5 भारतीय जो इंडियन प्रीमियर लीग में काटेंगे बवाल

पहले टी20 वर्ल्ड कप में मचाया धमाल, अब आईपीएल के लिए तैयार, 5 भारतीय जो इंडियन प्रीमियर लीग में काटेंगे बवाल

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को चैंपियन बनाया. कई खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा खेल दिखाया. इन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने वर्ल्ड कप में तो कमाल का प्रदर्शन किया और अब आईपीएल में भी बवाल काटने वाले हैं.

Last Updated: March 12, 2026 | 4:18 PM IST
T20 World Cup heroics to the IPL 2026 - Photo Gallery
1/6

भारत का विश्व कप में शानदार प्रदर्शन

हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को चैंपियन बनाया. कई खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा खेल दिखाया. अब यही खिलाड़ी आईपीएल 2026 में भी अपनी-अपनी टीमों के लिए बड़ा रोल निभा सकते हैं. आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने वर्ल्ड कप में तो कमाल का प्रदर्शन किया और अब आईपीएल में भी बवाल काटने वाले हैं.

T20 World Cup heroics to the IPL 2026 - Photo Gallery
2/6

संजू सैमसन

संजू सैमसन भारत के लिए इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्टार रहे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया. फाइनल में उन्होंने 46 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली. आईपीएल 2026 में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे.

T20 World Cup heroics to the IPL 2026 - Photo Gallery
3/6

अभिषेक शर्मा

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन विश्व कप 2026 में खराब रहा. लेकिन फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल में उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई. IPL 2026 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे.

T20 World Cup heroics to the IPL 2026 - Photo Gallery
4/6

जसप्रीत बुमराह

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर रहे. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 14 विकेट अपने नाम किए. फाइनल में उन्होंने 4 विकेट लेकर सिर्फ 15 रन दिए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. IPL 2026 में वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे.

T20 World Cup heroics to the IPL 2026 - Photo Gallery
5/6

शिवम दुबे

शिवम दुबे ने मिडिल ऑर्डर में कई अहम पारियां खेलीं और टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई. उनकी ताकतवर हिटिंग ने कई मौकों पर मैच का रुख बदल दिया. IPL 2026 में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं.

T20 World Cup heroics to the IPL 2026 - Photo Gallery
6/6

ईशान किशन

ईशान किशन ने भी वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी की और पूरे टूर्नामेंट में 317 रन बनाए. उनकी तेज शुरुआत ने कई मैचों में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. IPL 2026 में वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं.

More News