Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • फिल्म इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट इंडस्ट्री तक, अर्जुन-सानिया की शादी में कई दिग्गज हुए शामिल, देखें तस्वीरें

फिल्म इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट इंडस्ट्री तक, अर्जुन-सानिया की शादी में कई दिग्गज हुए शामिल, देखें तस्वीरें

लेजेंड्री क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज सानिया चंदोक के साथ परिणय सूत्र में बंध गए. यह समारोह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के परिवार के लिए खास रहा. इस शादी समारोह में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.

Last Updated: March 5, 2026 | 3:42 PM IST
wedding date - Photo Gallery
1/5

कब हुई शादी

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी 5 मार्च 2026 को हुई. इस समारोह में दोनों परिवार के सदस्य और कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए.

Royal style of the bride and groom - Photo Gallery
2/5

दूल्हा-दुल्हन का शाही अंदाज

अर्जुन और सानिया ने रेड कलर के ऑउटफिट में ट्विनिंग की थी, जो कमाल कग रही थी. लाल रंग के पारंपरिक लहंगे में सानिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं वहीं अर्जुन भी खुली हुई बंदगला जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे थे.

venue of arjun tendulkar saniya chandhok wedding - Photo Gallery
3/5

आयोजन स्थल

शादी समारोह साउथ मुंबई के एक निजी स्थल पर आयोजित किया गया. वेन्यू को पारंपरिक भारतीय सजावट से सजाया गया था, जिसमें फूलों की मंडप और लाइटिंग प्रमुख थी. यह स्थान मुंबई के पॉश इलाके में स्थित है.

guest list of arjun tendulkar wedding - Photo Gallery
4/5

अतिथि सूची

इस शादी में खेल जगत से लेकर फिल्म जगत तक के लोग शामिल हुए. खास मेहमानों में अंबानी परिवार, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर, जय शाह आदि कई हस्तियां शामिल हुईं.

who is saniya chandhok - Photo Gallery
5/5

कौन हैं सानिया चंदोक

सानिया जाने-माने घई परिवार से आती हैं, जिसने दशकों से मुंबई के आतिथ्य और खाद्य उद्योगों में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित की है. इस परिवार के व्यवसाय की जड़ें इकबाल कृष्ण “आईके” घई से जुड़ी हैं, जो मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित प्रतिष्ठित क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड और इंटरकॉन्टिनेंटल होटल के संस्थापक हैं.

More News