Funny Jokes: आपने क्या देखकर मुझसे शादी की? पत्नी के पूछने पर पति ने दिया ऐसा जवाब, सुन ठहाके लगाएंगे
Funny Jokes: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले
पत्नी- आपने मुझ में क्या देख कर शादी की?
पति- कुछ नहीं, बस बचपन से शौक था बड़े पंगे लेने का.
फिर क्या 2 दिन से पति भूखा घूम रहा है...
पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी और आंख लग गई थी.
पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले
पत्नी- जानू, क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?
पति- बिलकुल नहीं.
पत्नी- क्यों ?
पति- मैं हनुमान चालीसा पठकर सोता हूं.
पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले
पत्नी- तुम्हारी शर्ट में तो एक भी बाल नहीं मिलता है.
पति- हां तो क्या हुआ
पत्नी- मैं पूछती हूं कौन है वो टकली?
पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले
पत्नी- उठो सुबह हो गई.
पति- आंखें नहीं खुल रही हैं, कुछ ऐसा बोलो कि नींद गायब हो जाए.
पत्नी- रात में जिस जानू से चैट कर रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है.
अब 3 दिन से नींद नहीं आ रही.