Funny Jokes: कामवाली शांति को बुलाओ! पत्नी ने पूछी वजह तो पप्पू ने कही ऐसी बात, सुनकर लोटपोट हो जाएंगे
Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले
पत्नी- आप बहुत भोले हैं..
आपको कोई भी बेवकूफ बना देता है.
पति- शुरुआत तो तेरे बाप ने की है...
पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले
एक बार पप्पू की तबीयत बहुत खराब हो गई.
पप्पू- कामवाली शांति की बुलाओ.
पत्नी- क्यों?
पप्पू- डॉक्टर ने बोला दवा खाकर
शांति के साथ सोना है...
पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी आपको आरती याद है न
पति- हां क्यों नहीं... वो पतली सी काली ऑखों वाली वही न?
फिर पहले पति की पूजा हुई, सत्यनारायण बाद में पूजे गए...
पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले
पति- सब्जी में नमक नहीं है.
पत्नी- वो क्या है न सब्जी थोड़ी जल गईं थी.
पति- तो सब्जी में नमक क्यों नहीं डाला?
पत्नी- हम लोग संस्कारी परिवार से हैं
किसी के ‘जले में नमक’ नहीं छिड़कते...
पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले
श्यामू- बहुत सारी खोजों के बाद, अब पता चला है कि
पति पत्नी की लड़ाई क्यों होती है?
रामू- कौन है इसके पीछे की वजह
श्यामू- “पंडित”
रामू- वो कैसे?
श्यामू- क्योंकि, इसी ने फेरों के समय आग में घी डाला था.