Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Funny Jokes: जान कैसे निकलती है? टीचर के पूछने पर पप्पू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Funny Jokes: जान कैसे निकलती है? टीचर के पूछने पर पप्पू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

Last Updated: April 7, 2026 | 4:26 PM IST
Funny Jokes - Photo Gallery
1/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

टीचर- बताओ जान कैसे निकलती है?
पप्पू- खिड़की से.
टीचर- क्या मतलब?
पप्पू- दीदी ​कल ही एक लड़के से कह रही थी. जान, खिड़की से निकल जाओ.

Funny Jokes - Photo Gallery
2/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

रमेश ने शौक-शौक में व्रत रख लिया. 
रमेश (पत्नी से)- देखो सूरज डूब चुका है, अब खाना खाते हैं.
पत्नी- नहीं जी.
रमेश- अब देखो डूबा या नहीं.
पत्नी- नहीं जी.
रमेश- ये मुझे साथ लेकर ही डूबेगा.

Funny Jokes - Photo Gallery
3/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

एक भिखारी रोज मांग-मांग कर खाकर तंग आ गया था. एक दिन उसने भगवान से प्रार्थना की.
भिखारी- भगवान, मुझे खाने को ऐसा कुछ दे जो खाने पर भी खत्म न हो.
भगवान- ये ले बेटा… च्यूइंग गम!

Funny Jokes - Photo Gallery
4/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

अमिताभ बच्चन और प्राण साहब बस स्टॉप पर खड़े थे.
बस आई, प्राण साहब बस में चढ़ गए, लेकिन अमिताभ नहीं चढ़े.
क्योंकि बस पर लिखा था, रघुकुल रीत सदा चलि आई, ‘प्राण’ जाई पर ‘बचन’ न जाई.

Funny Jokes - Photo Gallery
5/5

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

मुन्ना लड़की देखने गया.
मुन्ना- कितने तक पढ़ी हो?
लड़की- मैं B.A तक पढ़ी हूं.
मुन्ना ने मना कर दिया और बोला साली दो
अक्षर पढ़ी है वो भी उलटे...

More News