Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Funny Jokes: रात पार्टी के बाद बीवी ने कुछ कहा तो नहीं? दोस्तों के पूछने पर संता का जवाब सुन हंस पड़ेंगे

Funny Jokes: रात पार्टी के बाद बीवी ने कुछ कहा तो नहीं? दोस्तों के पूछने पर संता का जवाब सुन हंस पड़ेंगे

Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

Last Updated: April 9, 2026 | 9:18 AM IST
Funny Jokes - Photo Gallery
1/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

संता पार्टी से रात को देर से घर गया.
अगले दिन दोस्तों ने उससे पूछा,
बीवी ने कुछ कहा तो नहीं?
संता- न न, कुछ खास नहीं…
ये दो दांत तो मुझे वैसे भी निकलवाने थे!

Funny Jokes - Photo Gallery
2/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

एक रात एक घर में चोर घुस आया.
खटपट सुन मालिक की आंख खुल गई.
मालिक- कौन है?
चोर- म्याऊं.
मालिक- कौन है?
चोर- अबे साले, बिल्ली हूं बिल्ली.

Funny Jokes - Photo Gallery
3/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

पिता (बेट से गुस्से में)- तुमने गधा देखा है?
बेटा- हां.
पिता- उल्लू?
बेटा- हां.
पिता- तुम्हारी शक्ल दोनों की तरह है.
बेटा- मम्मी तो कहती हैं मैं आपके जैसा दिखता हूं.

Funny Jokes - Photo Gallery
4/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

पिता- बेटा, 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7.
पिता- वाह मेरा बेटा. और 6,7 के बाद?
बेटा- 8, 9, 10.
पिता- क्या बात है बेटा वाह, और उसके बाद?
बेटा- गुलाम, बेगम, बादशाह.

Funny Jokes - Photo Gallery
5/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

टीचर (छात्र से)- बताओ हाथी और घोड़े में क्या फर्क होता है?
छात्र- सर, घोड़े की एक तरफ दुम होती है और हाथी की दोनों तरफ.

Funny Jokes - Photo Gallery
6/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

टीचर- पानी मे रहने वाले 5 जीओ के नाम बताओ?
पप्पू- मेंडक
टीचर- वैरी गुड, बाकी चार और बताओ.
पप्पू- उसकी मां, उसका बाप, उसकी बहन और भाई!

More News