Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Funny Jokes: तूने मुझे थप्पड़ मजाक में मारा या सीरियस में? संता के जवाब पर बंता की बात सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes: तूने मुझे थप्पड़ मजाक में मारा या सीरियस में? संता के जवाब पर बंता की बात सुन ठहाके लगाएंगे

Joke of the day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

Last Updated: April 12, 2026 | 2:43 PM IST
Funny Jokes - Photo Gallery
1/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

संता- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो?
डॉक्टर- हां आप की आखें बहुत कमज़ोर है?
संता- इतनी जल्दी आपको कैसे पता चला?
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं.

Funny Jokes - Photo Gallery
2/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

संता ने बंता को थप्पड़ मारा.
बंता- ये तूने मज़ाक में मारा या सिरियस में.
संता- सीरियस में.
बंता- फिर ठीक है, मज़ाक मुझे बिल्कुल पसंद नहीं.

Funny Jokes - Photo Gallery
3/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

संता- कौन सी कास्ट(जाती) के लोग अच्छे होते हैं?
बंता- बनिए…..!
संता- वो कैसे?
बंता- हर जगह लिखा होता है, देश के अच्छे नागरिक ‘बनिए’. देशभक्त ‘बनिए’.

Funny Jokes - Photo Gallery
4/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

संता- तुझे पता है, मेरे दादा जी शेर से लड़ गए थे.
बंता- क्या सच में?
संता- हां सच में.
बंता- फिर क्या हुआ?
संता- फिर क्या शेर उन्हें खा गया.

Funny Jokes - Photo Gallery
5/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

संता- परसों मेरी बीवी कुएं में गिर गई थी, बहुत चोट लगी, बहुत चिल्ला रही थी.
बंता- अब कैसी है?
संता- अब ठीक है, कल से कुएं से आवाज नी आई.

Funny Jokes - Photo Gallery
6/6

हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स

डॉक्टर- कहिए कैसे आना हुआ.
संता- डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है.
डॉक्टर- शराब पीते हो?
संता- हां.. हां.. बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना.

More News