गोल्डन और ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं ‘हमजा की बेगम’, सिल्वर ईयरिंग्स के साथ सारा अर्जुन ने ढाया कहर
Sara Arjun in Saree: साल 2025 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने एक बार फिर अपने लुक्स से लोगों के दिलों पर छुरियां चला दी हैं. 20 साल की सारा अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साड़ी में फोटोज शेयर कीं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. उन्होंने साड़ी में ऐसा शाही अंदाज दिखाया कि वे पहली नजर में किसी महारानी जैसी नजर आ रही हैं. साड़ी में वे बेहद कॉन्फिडेंस और एलिगेंट नजर आ रही हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और वे जमकर पोस्ट को लाइक और शेयर कर रहे हैं.
फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' बनी थीं 'छोटी ऐश्वर्या'
सारा अर्जुन ने फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाया था, जिसके बाद से उन्हें 'छोटी ऐश्वर्या' के नाम से भी जाना जाता है.
हर लुक में खूबसूरत लगती हैं सारा अर्जुन
सारा अर्जुन शॉर्ट ड्रेस, सूट सलवार और हर तरह के आउटफिट में हसीन लगती हैं लेकिन साड़ी में उनके लुक को मानो चार-चांद लग गए हों. साड़ी में उनका परफेक्ट फिगर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.
महारानी की तरह लगा लुक
साड़ी लुक में वो महारानी की तरह रॉयल नजर आ रही हैं. साड़ी में सारा कॉन्फिडेंट और एलिगेंस नजर आ रही हैं. इसके कारण उनका ये लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
काली साड़ी में सारा का कॉन्फिडेंस लुक
साड़ी में सारा अर्जुन की खूबसूरती देखने लायक है. सारा के एक्सप्रेशन, उनकी अदा और रॉयल अंदाज फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है. सारा ने ट्रेडिशनल जरदोजी वर्क वाली गोल्डन शाइन वाली दीवानी लेबल की साड़ी पहनी.
रिच सिल्क जैसा था साड़ी का लुक
गोल्डन शाइन और ब्लैक कॉम्बिनेशन वाली साड़ी के बेस फैब्रिक में मैटेलिक शाइन रिच सिल्क जैसा लग रहा था. सारा की साड़ी में साइड में लैश लगा हुआ था, जो ओवरऑल खूबसूरत नजर आ रहा था.
फुल बाजू का काला ब्लाउज
सारा ने इस साड़ी के साथ ब्लैक कलर का फुल स्लीव्स का ब्लाउज पहना था. इस ब्लाउज में कोई भी डिजाइन नहीं थी. ब्लाउज के बैक में डीप नेकलाइन और बैक नेकलाइन पर डोरी लगी हुई थी, जिसमें खूबसूरत और बड़े से लटकन लगे हुए थे. उन्होंने साड़ी को ओपन पल्लू ड्रेपिंग किया था.
सॉफ्ट मेकअप में खूबसूरत अंदाज
उन्होंने इस साड़ी के साथ ही सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और न्यूड लिप्स्टिक लगाई थी. उन्होंने अपने कर्ली बालों को खुला छोड़ा हुआ था, जो उनकी खूबसूरती को और भी खूबसूरत बना रहे थे.
हैवी ईयररिंग्स और पोटली बैग
उन्होंने हैवी ईयररिंग्स में झुमके पहने थे, जिनमें लाल, हरे रंग के स्टोन थे, जो साड़ी से मैच कर रहे थे. वहीं हाथ में ब्लैक और सिल्वर रंग का पोटली बैग कैरी किया था.