Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • नारियल पानी, छाछ या आम पन्ना… गर्मी के मौसम में कौन सा ड्रिंक है बेस्ट, जो शरीर को रखे हाइड्रेट

नारियल पानी, छाछ या आम पन्ना… गर्मी के मौसम में कौन सा ड्रिंक है बेस्ट, जो शरीर को रखे हाइड्रेट

Indian Summer Drinks: भारत में गर्मी काफी तेज पड़ती है. कई बार गर्मियों में तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर पहुंच जाता है. तेज धूप और गर्मी के कारण शरीर में थकावट के साथ ही डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ सकता है. इसको ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों से लेकर डॉक्टर तक सभी गर्मी के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पानी और दूसरी तरह के ड्रिंक्स पीने की सलाह देते हैं. गर्मियों में डिहाइड्रेशन को ध्यान में रखते हुए हम आपको देश के कुछ ट्रेडिशनल ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इनमें नींबू पानी के साथ ही छाछ, सत्तू, आम पन्ना समेत तमाम विकल्प हैं. ये प्राकृतिक और पौष्टिक ड्रिंक्स शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

Last Updated: March 11, 2026 | 8:12 PM IST
Drink Aam panna in summer - Photo Gallery
1/7

गर्मियों में पिएं आम पन्ना

गर्मी के मौसम में आम पन्ना भारतीयों को बहुत पसंद आता है. ये कच्चे आम से बनने वाला एक स्वादिष्ट ड्रिंक है. इसे भारत के कई हिस्सों में खास तौर पर गर्मियों में पिया जाता है. ये शरीर को ठंडा रखने के साथ ही लू से बचाने में भी फायदेमंद होता है. इसमें मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में पोषक तत्व को पूरा करने में मददगार होते हैं. गर्मियों में भूख कम लगती है, ऐसे में आम पन्ना का सेवन करने से भूख बढ़ जाती है.

Drink delicious buttermilk - Photo Gallery
2/7

पिएं स्वादिष्ट छाछ

गर्मी के दिनों में पूरे देश में छाछ पिया जाता है. ये सबसे ज्यादा पिया जाने वाला ड्रिंक है. ये शरीर को ठंडक देने के साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है. खाना खाने के बाद छाछ पीने से पेट हल्का महसूस होता है. इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो आंतों को भी दुरुस्त रखता है. ये स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर को हाईड्रेट रखता है.

Sugarcane juice with natural sugar - Photo Gallery
3/7

नेचुरल शुगर वाला गन्ने का जूस

गर्मी का मौसम आते ही हर तरफ गन्ने का जूस बिकने लगता है. लोग बड़े चाव से गन्ने का जूस पीते हैं. ये ऐसा प्राकृतिक पेय है, जो नेचुरल शुगर के साथ ही मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देता है.

Coconut water is beneficial - Photo Gallery
4/7

फायदेमंद है नारियल पानी

नारियल का पानी हर मौसम में फायदेमंद होता है. गर्मियों के मौसम में ये सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक होता है क्योंकि इसमें पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे पीने से शरीर तुरंत डाइड्रेट हो जाता है. ये एनर्जी देने के साथ ही पेट को राहत और शरीर को ठंडक देता है.

Sattu Sharbat in Eastern India - Photo Gallery
5/7

पूर्वी भारत में सत्तू का शरबत

पूर्वी भारत और बिहार में सत्तू का शरबत बड़े चाव से पिया जाता है. ये गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. भुने चने से बने सत्तू का शरबत पीने से लू नहीं लगती और शरीर में एनर्जी बनी रहती है. इसे नमक, नींबू, प्याज और मसाले के साथ पीने से स्वाद बढ़ जाता है.

Jaljeera is healthy as well as tasty - Photo Gallery
6/7

स्वाद के साथ ही सेहतमंद है जलजीरा

जलजीरा का पानी लोगों को स्वादिष्ट लगता है, इसमें पड़ा जीरा, पुदीना, इमली और काला नमक इसे स्वादिष्ट बनाता है. ये पाचन को बनाता है और पसीने के जरिए निकलने वाले नमक की मात्रा को पूरा करता है. ये शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने और पेट को राहत देने के लिए फायदेमंद माना जाता है.

Lemon water is beneficial - Photo Gallery
7/7

नींबू पानी होता है फायदेमंद

गर्मियों के मौसम में नींबू पानी शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और शरीर को तरोताजा महसूस कराता है. दरअसल नींबू में विटामिन सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करता है. ये पाचन को भी बेहतर बनाता है.

More News