Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Gold Silver Price Down: रिकॉर्ड हाई से कााफी टूटा सोना-चांदी, 2 लाख सस्ती हुई चांदी, सोने पर भी गिरे 51 हजार

Gold Silver Price Down: रिकॉर्ड हाई से कााफी टूटा सोना-चांदी, 2 लाख सस्ती हुई चांदी, सोने पर भी गिरे 51 हजार

Gold Silver Price Down: बीते काफी दिनों से सोने-चांदी की कीमत इतनी बढ़ी कि अब सोना-चांदी खरीदना मुश्किल हो गया है. हालांकि 1 फरवरी को बजट पेश होने से ठीक दो दिन पहले यानी शुक्रवार 30 जनवरी को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. बजट पेश होने के बाद भी सोने-चांदी की कीमत घटती जा रही है. सोमवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी मार्केट पर चांदी की कीमत लगभग आधी हो चुकी है. वहीं सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली. बीते कुछ ही दिनों में चांदी की कीमत लगभग 2 लाख रुपए कम हो चुकी है और सोने की कीमतों में भी लगभग 51 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है.

Last Updated: February 2, 2026 | 9:50 PM IST
Gold-Silver Rate on MCX - Photo Gallery
1/7

MCX पर सोने-चांदी का हाल

सोमवार दोपहर सोने की कीमत 8000 रुपए गिरकर 1,39,555 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी. वहीं चांदी की कीमत 39,847 रुपए गिरकर 2 लाख 25 हजार रुपए तक पहुंच गई.

Gold Rate Down - Photo Gallery
2/7

क्यों आई सोने चांदी में गिरावट

कहा जा रहा है कि शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमत गिरने के बाद लोगों ने धड़ल्ले से सोने-चांदी के ईटीएफ बेचे, जिसके कारण मार्केट में ये भारी गिरावट देखने को मिली.

Silver rate Down - Photo Gallery
3/7

लगभग आधी कीमत पर पहुंची चांदी

वायदा बाजार में चांदी का अब तक का न्यूनतम मूल्य 4.20 लाख रुपए रहा. वहीं अब चांदी इस कीमत से गिरकर 2.25 लाख पर आ गई है. इस तरह से देखा जाए, तो चांदी की कीमत 1.95 लाख रुपए तक गिर गई.

Gold Rate Down from Record High - Photo Gallery
4/7

रिकॉर्ड हाई से कितना सस्ता हुआ सोने?

बता दें कि सोने का उच्चतम स्तर 1.93 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम है. सोना यहां से गिरकर 1.39 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इस तरह से देखा जाए, तो सोने की कीमतों में 51 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.

Silver ETF Crash - Photo Gallery
5/7

सिल्वर ईटीएफ क्रैश

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ ही ईटीएफ में भी तेजी से गिरावट देखने को मिली है. सोमवार को सिल्वर ईटीएएफ 20 फीसदी गिरा और पूरे सप्ताह के दौरान सिल्वर ईटीएफ में 35 फीसदी गिरावट दर्ज की गई. एक महीने के दौरान चांदी में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

Gold ETF Crash - Photo Gallery
6/7

गोल्ड ईटीएफ क्रैश

सोमवार को गोल्ड ईटीएफ 8 फीसदी टूटे. वहीं एक हफ्ते के दौरान गोल्ड ईटीएफ में लगभग 15 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है. एक महीने के दौरान सोना फ्लैट रहा है.

Gold-Silver Rate Down Reason - Photo Gallery
7/7

सोने-चांदी में क्यों हो रही गिरावट?

जब से केविन वॉश को अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के अगले चेयरमैन बनाने की घोषणा की गई है, तब से सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट आई. साथ ही कमोडिटी मार्केट में सोने चांदी की शॉर्ट सेलिंग तेज होने के कारण भी कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है.

More News