Gulkand Benefits: गर्मियों में खाएं गुलकंद, आचार्य बालकृष्ण ने बताए चौंकाने वाले फायदे!
Gulkand Benefits in Summer: गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद का सेवन करना गर्मियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसकी खुशबू और स्वाद पीढ़ियों से चला आ रहा है. गर्मी के मौसम में ये गैस और एसिडिटी से राहत दिलाता है. आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण का कहना है कि गुलकंद पेट और आंतों की सफाई के लिए ‘अमृत’ और ‘सुपरफूड’ है. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि गुलकंद कब्ज, एसिडिटी और पेट की जलन से राहत मिलती है. इसके अलावा ये गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के साथ ही त्वचा और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है.
गर्मियों का साथी गुलकंद
गुलकंद को गर्मियों का साथी कहा जाता है. इसे ताजा गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी या गुड़ से मिलाकर सूरज की धूप में रखकर पकाया जाता है. इसकी खुशबू और मीठा स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है.
शरीर को ठंडा रखता है गुलकंद
गर्मियों की तपिश से बचने के लिए लोग एक बार फिर पारंपरिक चीजों की तरफ रुझान कर रहे हैं. ताजे गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर को भी ठंडा रखता है.
थकावट भगाता है गुलकंद
गुलकंद में गुलाब की पंखुड़ियों के प्राकृतिक गुण होते हैं. ये गर्मी से होने वाली थकान, तनाव और चिड़चिड़ापन को कम करता है. ये मानसिक रूप से राहत देकर शरीर और दिमाग दोनों को ठंडा करता है.
पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद गुलकंद
गर्मी के मौसम में अक्सर पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में अगर आप रोजाना गुलकंद का सेवन करते हैं, तो खाना आसानी से पच जाता है. ये खाने से खाना आसानी से पच जाता है और एसिडिटी से भी राहत मिलती है.
आंखों के लिए फायदेमंद गुलकंद
गुलकंद का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है. ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने और आंखों की जलन को कम करने में भी मददगार होता है.
त्वचा के लिए फायदेमंद गुलकंद
गुलाब को त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में गुलाब से बना गुलकंद भी त्वचा के लिए फायदेमंद है. इसका सेवन करने से कील-मुहांसों से राहत मिलती है. साथ ही बेदाग और चमकदार त्वचा मिलती है.
इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद गुलकंद
बता दें कि गुलकंद में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. साथ ही प्राकृतिक रूप से शरीर के तापमान को संतुलित रखता है.