Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Bhojpuri Controversy: गुंजन सिंह ने चुराया गाना ‘मरद सूटबूट वाला’? फेसबुक लाइव पर आकर इस व्यक्ति ने लगाया था आरोप!

Bhojpuri Controversy: गुंजन सिंह ने चुराया गाना ‘मरद सूटबूट वाला’? फेसबुक लाइव पर आकर इस व्यक्ति ने लगाया था आरोप!

Bhojpuri Singer Gunjan Singh Controversy: भोजपुरी के फेमस एक्टर और सिंगर गुंजन सिंह पर गाना चुराना का गंभीर आरोप लगाया गया था. यह आरोप उन पर एक सिंगर ने लगाया था. उनका कहान था कि गुंजन सिंह ने उनके गाने ‘मरद सूटबूट वाला’ को चुराया है. सिंगर के यह बयान सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन गया था. आइये जानते हैं यहां क्या था पूरा मामला और किसने लगया था गुंजन सिंह पर गाना चुराना का गंभीर आरोप.

Last Updated: January 22, 2026 | 1:49 PM IST
Bhojpuri singer Gunjan Singh's songs create a stir - Photo Gallery
1/10

भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह ने गाने मचाते है धूम

गुंजन सिंह, भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहद फेमस एक्टर और सिंगर में से एक हैं. उनका जब भी कोई भी गाना रिलीज होता है, तो ह रजगह धूम मचा देता है और कुछ ही घंटो में वायरल हो जाता है.

गुंजन सिंह का गाना ‘मरद सूटबूट वाला' आया काफी चर्चा में

फैंस गुंजन सिंह की अवाज को बेहद पसंद करते हैं और यही वजह है उनके गाने रिलीज होने का बेस्ब्री से इंतेजार करते हैं. उनका एक गाना ‘मरद सूटबूट वाला' (Marad Suitboot Wala) काफी ज्यादा फेमस हुआ था. लेकिन इस गाने की वजह से गुंजन सिंह बड़े विवाद में आ गई थी.

Gunjan Singh stole the song - Photo Gallery
3/10

गुंजन सिंह ने चुराया गाना

भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह पर आरोप लगा है कि उन्होंने गाना 'मरद सूटबूट वाला' (Marad Suitboot Wala) चुराया था. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था.

Rajan Rangeela Yadav accuses Gunjan Singh of stealing his song - Photo Gallery
4/10

राजन रंगीला यादव ने लगाया गुंजन सिंह पर गाना चुराने का आरोप

गुंजन सिंह पर गाना 'मरद सूटबूट वाला' (Marad Suitboot Wala) चुराने का आरोप सिंगर राजन रंगीला यादव और एक्टर-प्रोड्यूसर आशी तिवारी ने लगाया था. दोनों का कहना है कि गुंजन सिंह का यह अपकमिंग सॉन्ग उनका है.

How the Gunjan Singh-Rajan Rangeela Yadav controversy began - Photo Gallery
5/10

कैसे शुरू हुआ गुंजन सिंह- राजन रंगीला यादव का विवाद

यह विवाद तब शुरू हुआ जब सिंगर गुंजन सिंह ने गाने ‘मरद शुटबुट वाला’ का ऐलान किया और इसका पोस्टर शेयर किया था. इसी के बाद गायक राजन रंगीला यादव (Ranjan Rangeela Yadav) ने भी एक पोस्टर शेयर किया था.

Rajan Rangeela Yadav shared the post and told the truth - Photo Gallery
6/10

राजन रंगीला यादव ने पोस्ट शेयर कर बताई सच्चाई

गायक राजन रंगीला यादव (Ranjan Rangeela Yadav) ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनके और गुंजन सिंह के गाने का पोस्टर था. इसमें उनके गाने के बोल ‘मिलल मरद सूट बूट वाला’ और गुंजन के गाने के बोल ‘मरद शुटबुट वाला’ के लिरिक्स लिखे दिख रहे थे. दोनों के ही गानों के टाइटल एक जैसे थे, बस थोड़ा बदलाव किया है.

Rajan Rangeela Yadav called Gunjan Singh a thief - Photo Gallery
7/10

रंगीला ने बताया गुंजन सिंह को चोर

गुंजन सिंह के इस गाने को लेकर रंगीला ने दावा किया था कि उन्होने उनका गाना चुराया है. रंगीला ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा, ‘हमने बहुत मेहनत से एक गाना बनाया मिलल मरद सूट-बूट वाला और चोर सिंगर गुंजन सिंह ने गा दिया इसको, क्या किया जाए आप लोग बताइए शुरू से चोरी कर रहा है बहुत पहले एक और गाना मेरा गाया था.’

Rajan Rangeela Yadav vented his anger on Facebook Live - Photo Gallery
8/10

राजन रंगीला यादव ने फेसबुक लाइव पर निकाली थी भड़ास

इतना ही नहीं गायक राजन रंगीला यादव (Ranjan Rangeela Yadav) ने फेसबुक पर लाइव आकर गंजन सिंह पर खूब भड़ास निकाली. गायक ने आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘गुंजन सिंह अपने आप में बहुत बड़े स्टार बन रहे हैं और हमारा गाना उठाकर गा दिया है. जब मैने फोन किया गया तो, वो हमें कहते हैं कि यह मेरा एक साल पहले का रिकॉर्ड किया हुआ है.’ इसके बाद वो लाइव पर गाने के बारे में बताते हैं और गुंजन पर गाना चुराने का आरोप लगाया था.

Ashi Tiwari had threatened Gunjan Singh - Photo Gallery
9/10

आशी तिवारी ने दी थी गुंजन सिंह को धमकी

इसके बाद प्रोड्यूसर और एक्टर आशी तिवारी ने भी गुंजन सिंह को धमकी देते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था, ‘गुंजन सिंह जबरदस्ती केहु के गाना उठा के गा देबा का? केकर उठाव तारा कुछ देख लेबे के चाही… करा माफियागिरी त सुधर जाइब ए बेरी’. (गुंजन सिंह, क्या जबरदस्ती किसी का गाना उठाकर गा दोगे? जिसका गाना उठाया है, उसे देखकर तो सोचना चाहिए… ज्यादा माफियागिरी मत करो, सुधर जाओ।)

When Bhojpuri song 'Mard Milal Ba Suit Boot Wala' released? - Photo Gallery
10/10

कब रिलीज हुआ भोजपुरी गाना ‘मरद मिलल बा सूट बूट वाला’

बता दें कि रंगीला यादव के गाने ‘मरद मिलल बा सूट बूट वाला’ को 8 सितंबर 2022 में रिलीज किया गया था. इसे एक्ट्रेस सोना पांडे और स्वैगी सिंह पर फिल्माया गया था. दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री ने गाने को मजेदार बना दिया था.