मॉल ही नहीं गुड़गांव में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये एडवेंचर प्लेस, गर्मियों में फैमिली-फ्रेंड्स के साथ करें रुख
Gurugram Visiting Places: गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए अगर आपके पास ज्यादा छुट्टियां और बजट नहीं है, तो आप अपने आसपास की जगहों पर कम पैसे और कम समय में घूमने जा सकते हैं. आज हम गुड़गांव की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको टूरिस्ट वाले राज्यों की तरह मजा आएगा. यहां जाने के लिए आप वीकेंड की छुट्टी में भी प्लान बना सकते हैं. यहां आप कम खर्च में ऋषिकेश की तरह वॉटरफॉल का मजा ले सकते हैं. यहां कम खर्च में आप शांति और सुकून का समय बिता सकते हैं. इसके अलावा वाटर पार्क, ट्रैम्पोलिन पार्क, माधवगढ़ फार्म्स जैसी जगहों पर मजे ले सकते हैं.
स्काईजम्पर ट्रैम्पोलिन पार्क
आप गुरुग्राम के स्काईजम्पर ट्रैम्पोलिन पार्क भी जा सकते हैं. यहां पर बच्चे और बड़े सभी एंजॉय कर सकते हैं. यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ मजे ले सकते हैं. यहां आप बर्थडे पार्टीज और स्कूल ट्रिप्स के लिए भी आयोजन कर सकते हैं.
माधवगढ़ फार्म्स
माधवगढ़ फार्म्स गुरुग्राम के पास एक देसी थीम वाला मनोरंजन और एडवेंचर वाला फार्म है. यहां पर आपको राजस्थानी खाना और गांव जैसा माहौल मिलेगा. यहां आप कई तरह की एक्टिविटीज में भी भाग ले सकते हैं.
लीजर वैली पार्क
आप लीजर वैली पार्क घूमने जा सकते हैं. ये एक बड़ा और खूबसूरत पार्क है, जहां हर उम्र के लोग मनोरंजन कर सकते हैं. यहां लेज़र लाइट और एम्फीथिएटर जैसे शोज़ भी देखने को मिल सकते हैं. यहां पर त्योहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, जिनमें मजा ले सकते हैं.
अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क
अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क 392 एकड़ में फैला हुआ है. यहां पिकनिक के लिए परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हैं. यहां पर आपको सैकड़ों तरह के देसी पेड़-पौधे देखने को मिल सकते हैं. यहां तितली, पक्षी और छोटे जंगली जानवर देखे जाते हैं. ये जगह नेचर ट्रिप के लिए बेस्ट हो सकती है.
घामड़ौज वॉटरफॉल
अगर आप ऋषिकेश की तरह वॉटरफॉल का मजा लेना चाहते हैं, तो घामड़ौज वॉटरफॉल भी बेस्ट जगह है. अरावली पहाड़ी की तलहटी में बसा घामड़ौज वॉटरफॉल पिकनिक स्पॉट बन चुका है. ये जगह पहाड़ों के बीच हरियाली से भरा हुआ है. ये जगह पिकनिक स्पॉट के लिए बेहतरीन ऑप्शन है.
दमदमा लेक
गर्मियों के मौसम में आप दमदमा लेक की सैर करने के लिए जा सकते हैं. अरावली की पहाड़ियों से घिरी दमदमा लेक का कुछ हिस्सा दिल्ली और कुछ गुरुग्राम में है. यहां बोटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, कमांडो नेट, बैलेंस वॉक और स्पाइडर नेट जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं. ये गर्मियों में घूमने के साथ ही फोटोशूट के लिए भी बेस्ट जगह है.