कब्ज, गैस और ब्लोटिंग से मिलेगा छुटकारा! अपनाएं एक्सपर्ट द्वारा बताए गए ये 6 आसान मॉर्निंग रूटीन
गट हेल्थ पर क्या है एक्सपर्ट सौरभ सेठी का कहना?
AIIMS से ट्रेंड और हार्वर्ड-स्टैनफोर्ड से पढ़े गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर पेट की सेहत के लिए 10 सबसे अच्छी सुबह की आदतें शेयर कीं. उनका कहना है कि हर सुबह इन आदतों को अपनाने से कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से काफी राहत मिल सकती है और आपका पेट साफ रहेगा.
गट हेल्थ के लिए उठते ही गुनगुना पानी पिएं
7 से 8 घंटे की नींद के बाद शरीर थोड़ा डिहाइड्रेटेड हो जाता है. खाली पेट गुनगुना पानी पीने से आंतें एक्टिवेट होती हैं और नेचुरली बाउल मूवमेंट को बढ़ावा मिलता है. अगर चाहें तो नींबू की कुछ बूंदें मिला सकते हैं.
गट हेल्थ के लिए हल्की एक्सरसाइज करें या टहलें
हल्की स्ट्रेचिंग, योगा, या सुबह 10 से 15 मिनट की वॉक पेट की मसल्स को एक्टिव करती है. इससे पॉटी बेहतर होती है, गैस कम होती है और पॉटी आसानी से होती है.
गट हेल्थ के लिए फाइबर वाला नाश्ता जरूरी है
फाइबर वाली चीज़ें जैसे ओट्स, फल, चिया सीड्स, या साबुत अनाज पेट में अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं. इससे डाइजेशन बेहतर होता है और कब्ज़ नहीं होता.
गट हेल्थ के लिए अपने नाश्ते में प्रोटीन शामिल करें
अंडे, दही, चीज़, या टोफू जैसे प्रोटीन सोर्स डाइजेशन सिस्टम को मजबूत करते हैं और ब्लड शुगर को बैलेंस करते हैं. फाइबर और प्रोटीन का कॉम्बिनेशन पेट को ज़्यादा देर तक भरा रखता है.
गट हेल्थ के लिए खाते समय अपने मोबाइल फ़ोन से दूर रहें
फ़ोन देखते हुए खाने से डाइजेशन धीमा हो जाता है. खाना ध्यान से चबाने से खाना ठीक से पचता है और ब्लोटिंग से बचाता है.
गट हेल्थ को बेहतर करने के लिए अदरक की चाय या नींबू पानी पिएं
अदरक पेट की ब्लोटिंग कम करता है और खाना जल्दी पचाने में मदद करता है. गर्म नींबू पानी भी पेट को आराम देता है.
डिस्क्लेमर
यह फोटो गैलरी सिर्फ जानकारी के लिए है और यह प्रोफेशनल सलाह का विकल्प नहीं है. मार्गदर्शन के लिए हमेशा किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लें. इंडिया न्यूज किसी भी परेशानी में जिम्मेदारी नहीं लेता है.