Hair Care Tips: हेयर वॉश करते समय बाथरूम में दिखते हैं गुच्छे? आज ही ट्राई करें ये आसान ट्रिक्ट, मिलेंगे चमकदार, रेशमी बाल
Hair Care Tips: आजकल हर दुसरा इंसान बाल झड़ने की शिकायत करता है. बहुत से लोगों का कहना है कि जब वे बालों को धोते हैं, तो बाथरूम में बालों के गुच्छे नजर आते हैं. इसके अलावा बालों को सुखाते हुए और उन्हें कंघा करते हुए भी काफी हेयरफॉल होता है. ऐसे में लोग घबरा जाते हैं और तरह-तरह की होम रेमेडीज और महंगे ट्रीटमेंट कराते हैं. कई बार इनसे भी फायदा नहीं होता. इसके लिए वे कई शैम्पू, तेल और बहुत सी चीजें बदलते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके बाल धोने के तरीके में भी दिक्कत हो सकती है. आइए जानते हैं बाल धोने का सही तरीका क्या है?
तेल की मालिश
बाल धोने से एक रात पहले बालों की अच्छी तरह से मालिश करना जरूरी है. अगर आपके पास समय नहीं है, तो बाल धुलने से एक घंटे पहले भी मालिश कर सकते हैं. आपको हल्का गुनगुना तेल लेकर अपने सिर की अच्छी तरह से मालिश करनी चाहिए. आप नारियल का तेल, सरसों का तेल, बादाम का तेल या आंवला का तेल यानी कोई भी तेल लेकर उसे गुनगुना करके सिर पर लगा सकते हैं. इससे शैम्पू के बाद बालों में ड्राईनेस कम होगी और बालों का झड़ना कम होगा.
गरम पानी से न धुलें बाल
अधिकतर लोग सर्दियों के मौसम में गर्म पानी से बाल धोते हैं. इससे बाल कमजोर हो जाते हैं. गरम पानी से बाल धुलने से नेचुरल कलर और चमक कम हो जाती है. आपको साधारण पानी से बाल धुलने चाहिए.
सीधे सिर पर न डालें शैम्पू
कुछ लोग बाल धुलते समय सीधे सिर पर शैम्पू डाल देते हैं, जो बाल धोने का गलत तरीका है. आपको पहले अपनी हथेलियो में शैम्पू लेकर फिर बालों पर लगाना चाहिए. नाखूनों से रगड़ने की बजाय उंगलियों से हलल्की मसाज करना चाहिए. इससे बाल साफ होने के साथ ही सुरक्षित भी रहते हैं.
रोजाना शैंपू न करें
बहुत से लोग अक्सर बालों में शैंपू करते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि इससे उनके बालों में चमक बनी रहेगी लेकिन ये गलत है. हफ्ते में केवल 2 या 3 बैर शैंपू करना ही काफी है. बार-बार बालों में शैंपू करने से बालों का नैचुरल ऑल खत्म हो जाता है और बाल डल और बेजान लगने लगते हैं. इसके कारण बहुत ज्यादा बाल गिरने लगते हैं.
कैसे लगाएं कंडीशनर
बाल धुलने के बाद बालों को चमकदार बनाए रखने के लिए कंडीशनिंग करना जरूरी होता है. हालांकि बहुत से लोग बालों ही नहीं सिर में भी कंडीशनर लगाते हैं. इसकी बजाय बालों को केवल लंबाई में लगाना चाहिए. स्कैल्प पर कंडीशनर लगाने से चिपचिपाहट रहती है.
गीले बालों को न करें कॉम्ब
अक्सर लोग बाल धुलने के तुरंतत बाल कंघी करते हैं. हालांकि इससे बाल झड़ने लगते हैं. बाल धुलने के बाद हल्के हाथों से तौलिये से बाल सुखाएं. इसके बाद चौड़े दांत वाली कंघी से बालों को सुलझाएं.
हेयर ड्रायर से बचें
बाल धुलने के बाद हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. बहुत ज्यादा गर्माहट के कारण बालों की नमी चली जाती है. अगर आपको ड्रायर का इस्तेमाल करना है, तो कोशिश करें कि हीट लो रहे.