Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कभी लाल, तो कभी काली साड़ी में हानिया आमिर ने बिखेरा जलवा, दिलकश अदाओं पर दिल हार बैठेंगे आप

कभी लाल, तो कभी काली साड़ी में हानिया आमिर ने बिखेरा जलवा, दिलकश अदाओं पर दिल हार बैठेंगे आप

Hania Amir Saree Look: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. वो केवल पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं. हर तरफ उनके लुक की चर्चा होती है. वे केवल अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के कारण भी चर्चा में रहती हैं. उन्हें देखने के लिए फैंस कापी उत्सुक रहते हैं, वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लुक की अलग-अलग फोटोज शेयर करती रहती हैं. वे अपने फैशन सेंस से सबको अपना मुरीद बना लेती हैं. आज हम आपको हानिया आमिर का साड़ी लुक शेयर करने वाले हैं.

Last Updated: March 28, 2026 | 8:28 PM IST
Hania Amir in Golden Saree - Photo Gallery
1/6

गोल्डन रंग की साड़ी में हानिया आमिर

हानिया आमिर ने कुछ समय पहले सिंपल गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी. इस लुक में वे काफी खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने सिल्वर रंग की ईयरिंग्स पहनीं और न्यूड मेकअप के साथ रेड कलर की डार्क लिपस्टिक लगाई.

Hania Amir in Silver Saree - Photo Gallery
2/6

सिल्वर रंग की साड़ी में हानिया आमिर

हानिया आमिर ने एक सिल्वर रंग की साड़ी के साथ काले रंग का चमकीला ब्लाउज पहना. इस साड़ी में वे काफी खूबसूरत लग रही थीं. इस साड़ी के साथ उन्होंने नो-मेकअप लुक कैरी किया.

Hania Amir in Yellow Saree - Photo Gallery
3/6

पीले रंग की साड़ी में हानिया आमिर

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने पीले रंग की साड़ी पहनी, ये लुक फैंस को काफी पसंद आया. उनकी इस साड़ी में सिल्वर रंग के सितारे लगे हुए हैं. उन्होंने सिल्ववर रंग के ईयरिंग्स और ब्रेसलेट पहना.

Hania Amir in Red Saree - Photo Gallery
4/6

लाल रंग की साड़ी में हानिया आमिर

हानिया आमिर ने हाल ही में लाल रंग की साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की थीं. वे इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. उन्होंने साड़ी के साथ गोल्डन चेन और एक रिंग के साथ ही ईयरिंग्स डाली थीं.

Hania Amir in Velvet Saree - Photo Gallery
5/6

वेलवेट साड़ी में हानिया आमिर

हानिया आमिर ने पर्पल कलर की वेलवेट साड़ी पहनी, जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थीं. उनकी साड़ी में गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई थी. उन्होंने इस साड़ी के साथ सिल्वर इयररिंग्स और नेकलेस पहनीं. उन्होंने नौ मेकअप लुक कैरी किया.

Hania Amir in Cotton Saree - Photo Gallery
6/6

आरामदायक है हानिया की कॉटन की साड़ियां

हानिया आमिर ने कॉटन की साड़ी में कुछ फोटोज शेयर कीं. इस तरह की साड़ी गर्मियों में काफी आरामदायक होती हैं. इस तरह की साड़ियां छोटे फंक्शन और ऑफिस के लिए काफी अच्छी होती हैं.

More News