Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • गर्लफ्रेंड के साथ करियर में नई उड़ान, माहिका शर्मा ने ऐसे बदली हार्दिक पांड्या की जिंदगी; पढ़ें पूरी स्टोरी

गर्लफ्रेंड के साथ करियर में नई उड़ान, माहिका शर्मा ने ऐसे बदली हार्दिक पांड्या की जिंदगी; पढ़ें पूरी स्टोरी

Hardik Pandya Girlfriend: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी दमदार बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. पिछले कई सालों से व्हाइट बॉल क्रिकेट में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए हैं. फिलहाल वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. आज के समय में हर कोई हार्दिक पांड्या के खेल से अच्छी तरह वाकिफ हैं. हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपने क्रिकेट सफर को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने कुछ खास पलों को याद किया. हार्दिक ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी ओवर की गेंदबाजी उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा. इस मैच में हार्दिक ने आखिरी ओवर में 11 रन डिफेंड किए थे. इससे हार्दिक पांड्या को क्रिकेट जगत में अलग पहचान मिली. इस दौरान हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लेकर भी बात की. उन्होंने अपने अंदर के खेल के जुनून को जगाने के लिए माहिका शर्मा को क्रेडिट दिया.

Last Updated: February 19, 2026 | 4:23 PM IST
Hardik Pandya IND vs BAN - Photo Gallery
1/8

क्रिकेट सफर की चुनौतियां

हार्दिक पांड्या ने बताया कि उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत में कई चुनौतियों थीं, जहां पर उन्हें मजबूती से सामना करना था. खुद पर भरोसा रखना जरूरी थी. हार्दिक ने कहा कि क्रिकेट में भले ही 1 फीसदी संभावना हो, मैच की आखिरी गेंद फेंके जाने तक खेल खत्म नहीं होता है. बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप 2016 का मैच इसका अच्छा उदाहरण है.

Hardik Pandya Last Over - Photo Gallery
2/8

बांग्लादेश के खिलाफ जिताया था मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2016 के दौरान भारत और बांग्लादेश का आमना-सामना हुआ. बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए. हार्दिक के उस ओवर में दूसरी और गेंद पर लगातार 2 चौके आ जाते हैं. हार्दिक ने बताया कि इस दौरान बांग्लादेशी बल्लेबाज ने ऐसे जश्न मनाना शुरू कर दिया, जैसे की मैच खत्म हो गया हो. यह सबकुछ हार्दिक की आंखों के सामने हो रहा था फिर अगली 3 गेंदों पर लगातार विकेट गिरते हैं, जिससे भारत 1 रन से मैच जीत जाता है.

Cricketer Hardik Pandya - Photo Gallery
3/8

करियर का शानदार पल

हार्दिक पांड्या ने जियोस्टार पर बात करते हुए कहा कि जब हालात बदलते हैं, तो वो शानदार यादें बन जाती हैं. जब भी मैं वो पल देखता हूं, तो मुझे याद आता है कि कैसे शुरुआती दिनों में वो मेरे जीवन की चुनौतियों में से एक था. यह मेरे करियर के उन पलों में से एक था, जिसने हार्दिक पांड्या को बनाया. हार्दिक ने कहा कि उनके जीवन में कई बार ऐसे पल आए हैं, लेकिन उनके करियर का सफर उसी पल से शुरू हुआ.

Hardik Pandya and Maheika Sharma - Photo Gallery
4/8

पांड्या ने की अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ

हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब वह खेल से मानसिक रूप से दूर महसूस कर रहे थे. इस दौरान माहिका शर्मा उनकी लाइफ में आईं और उनके अंदर क्रिकेट के लिए प्यार को खोजने में मदद की. हार्दिक ने कहा कि क्रिकेट के जुनून के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का बड़ा हाथ है.

Hardik Pandya Maheika Sharma - Photo Gallery
5/8

माहिका ने कैसी की हार्दिक पांड्या की मदद?

हार्दिक पांड्या अपना ज्यादातर समय क्रिकेट की नेट प्रैक्टिस में देते हैं. कभी-कभी उनका प्रैक्टिस सेशन दिन में 6-7 घंटे तक चलता है. कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या बेंगलुरु के एनसीए में दोपहर 3:30 बजे से रात 12:30 बजे तक प्रैक्टिस करने के लिए जाते थे. इस दौरान माहिका शर्मा ने बखूबी उनका साथ दिया.

Hardik Pandya and Maheika - Photo Gallery
6/8

माहिका शर्मा ने बदली हार्दिक की जिंदगी

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बताया कि वे अपनी बल्लेबाजी की पूरी ताकत का इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं. इसकी वजह है कि उनके अंदर का बच्चा गेंदबाज के तौर पर ज्यादा ध्यान दे रहा था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपने पूरे पोटेंशियल का इस्तेमाल करना होगा. इसी दौरान उनकी जिंदगी में माहिका शर्मा की एंट्री हुई. हार्दिक ने माहिका शर्मा से खेल के बारे में बात करना शुरू कर दिया और फिर पर्दे के पीछे जाकर बल्लेबाजी की कड़ी प्रैक्टिस शुरू कर दी. इस जुनून को जगाने के लिए हार्दिक ने माहिका को क्रेडिट दिया.

Hardik Pandya - Photo Gallery
7/8

हार्दिक ने नहीं दिखाई अपनी पूरी ताकत!

भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने कहा कि उन्होंने अभी तक अपनी बल्लेबाजी पोटेंशियल का पूरा इस्तेमाल नहीं किया है. हार्दिक ने कहा कि उन्हें लगता है कि अभी तक उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पोटेंशियल का 40 फीसदी से भी ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया है. इसकी वजह है कि हार्दिक को अपनी गेंदबाजी पर ज्यादा भरोसा था. हालांकि अब वह अपनी बैटिंग पर ज्यादा फोकस कर हे हैं.

Hardik Pandya T20 World Cup - Photo Gallery
8/8

टी20 वर्ल्ड कप में ऑलराउंड प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या इस समय भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में अभी तक हार्दिक पांड्या ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में ऑलराउंड प्रदर्शन किया है.

More News