Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 50,000 करोड़ रुपये में बनी वेबसीरीज तैयार, ट्रेलर देखते ही बढ़ गया क्रेज

50,000 करोड़ रुपये में बनी वेबसीरीज तैयार, ट्रेलर देखते ही बढ़ गया क्रेज

हैरी पॉटर (Harry Potter) वेब सीरीज़ का ट्रेलर जारी हो चुका है. इसके बाद से ही इस वेब सीरीज के बजट और प्रोडक्शन डिटेल्स की खबरें दर्शकों और फैंस के बीच चर्चा का शिष्य बन गयी हैं. यह नई वेब सीरीज़ हैरी पॉटर फ्रेंचाइज़ी की सबसे महंगी और सबसे बड़ी लाइव‑एक्शन सीरीज में शामिल होने जा रही है. जानकारों के अनुसार इस सीरीज का बजट इतना ज्यादा है कि इतने में धुरंधर जैसी 3-4 फिल्में बन सकती हैं. 

Last Updated: March 28, 2026 | 5:27 PM IST
first glimpse of teaser - Photo Gallery
1/6

टीजर की पहली झलक

हैरी पॉटर वेब सीरीज़ की फर्स्ट लुक और टीजर को एचबीओ ने आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है, जिसमें हॉगवर्ट्स और मुख्य किरदारों की एक संक्षिप्त झलक दिखाई गई है. टीजर में एक नया युवा एक्टर हैरी पॉटर के किरदार में नज़र आ रहा है, जिससे फैंस 15 साल बाद फिर से “पोटरहेड” वाली दुनिया में वापस आने का अहसास कर रहे हैं.

web series budget - Photo Gallery
2/6

सबसे महंगा शो

खबरों के अनुसार यह वेब सीरीज़ अब तक का सबसे महंगा टीवी शो बनने वाली है, जिसका कुल प्रोडक्शन बजट लगभग 4.2 बिलियन डॉलर (लगभग 34,000 से 36,000 करोड़ रुपये) तक बताया जा रहा है. मार्वल और “लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स” जैसे दिग्गज ओटीटी प्रोजेक्ट्स से भी ज्यादा इस वेब सीरीज का बजट बताया जा रहा है. इस वेब सीरीज की खास बात यह है कि इसका प्रति एपिसोड बजट लगभग 100 मिलियन डॉलर (लगभग 850–900 करोड़ रुपये) के करीब है.

mini world has created for shooting - Photo Gallery
3/6

शूटिंग के लिए बना मिनी वर्ल्ड

इस सीरीज की शूटिंग Warner Bros. Studios Leavesden में हो रही है. भव्य सेट, डिटेल्ड वर्ल्ड-बिल्डिंग और यंग एक्टर्स के लिए अलग स्कूल तक बनाया गया है. एक तरह से देखा जाए तो इस सीरीज के लिए एक मिनी वर्ल्ड स्टूडियो में तैयार किया गया है.

Cast and Character - Photo Gallery
4/6

नई कास्ट और किरदार

वेब सीरीज़ में नई जनरेशन के एक्टर हैरी पॉटर के आइकॉनिक किरदारों को लेकर आ रहे हैं. डोमिनिक मैकलॉघलिन हैरी पॉटर, एलास्टेयर स्टाउट रॉन वीस्ली और अरेबेला स्टैंटन हरमाइनी ग्रेंजर के रूप में नज़र आएंगी.  इन युवा अभिनेताओं को काफी समय पहले ही सिलेक्ट किया जा चुका है और उनकी लुक‑टेस्ट वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं.

story is different from movie - Photo Gallery
5/6

फिल्मों से अलग कहानी

इस वेब सीरीज़ को “रीबूट” या “री‑इमेजिनेशन” के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें जे.के. रोलिंग की नॉवेल्स के मूल स्टोरीआर्क को इस्तेमाल किया जाएगा लेकिन कुछ सीन, डायलॉग और रिलेशनशिप नए और ज़्यादा डिटेल्ड तरीके से दिखाई जाएंगी. ट्रेलर में दिखाया गया कुछ कॉन्टेंट बताता है कि नई एडिशन में हैरी की बचपन की कई घटनाओं को और गहराई से बताया जाएगा.

streaming on HBO - Photo Gallery
6/6

स्ट्रीमिंग और फैन एक्सपेक्टेशन

हैरी पॉटर वेब सीरीज़ को एचबीओ और इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के फैंस इसे घर बैठे देख सकेंगे. फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं.

More News