Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • हर्षा रिछारिया ने मोहम्मद अशहर का मेल शेयर कर किया बड़ा दावा, बोलीं- ऐसे फंसती हैं हिंदू बेटियां

हर्षा रिछारिया ने मोहम्मद अशहर का मेल शेयर कर किया बड़ा दावा, बोलीं- ऐसे फंसती हैं हिंदू बेटियां

Harsha Richhariya Video: मध्य प्रदेश की हर्षा रिछारिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें हर्षा एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल के संबंध में लव जिहाद या ब्रेनवॉश का आरोप लगाती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में हर्षा कहती हुई नजर आ आ रही है कि मैं आज एक बताती हूं. हो सकता है बहुत से लोगों को इससे मिर्ची लगे. लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसके बाद वो आगे कहती हैं कि पिछले कुछ दिनों में एक व्यक्ति द्वारा मुझे लगातार मेल भेजे जा रहे हैं. 

Last Updated: April 5, 2026 | 4:36 PM IST
What was written in the email - Photo Gallery
1/8

मेल में क्या लिखा?

मेल में व्यक्ति हर्षा रिछारिया से बराबर पूछता है कि तुम कैसी हो कहा हो. तुम्हारी कोई खबर नहीं है. तुम्हारी सेहत ठीक है या नहीं. तुम कोई पोस्ट क्यों नहीं डाल रही हो.

What are your future plans - Photo Gallery
2/8

तुम्हारे भविष्य के क्या प्लान है?

इसके अलावा, ईमेल करने वाला शख्स पूछता है कि तुम्हारे भविष्य के क्या प्लान हैं. तुम मुझसे शेयर कर सकती हो. हर्षा अपने इस वीडियो में आगे कहती हैं कि वो शख्स लगातार मुझे भेजता रहा. उसके मुझे फेक और पाखंडी नहीं बोला.

Inquired about the well-being via email - Photo Gallery
3/8

मेल करके पूछा हाल

हर्षा आगे कहती हैं कि उसने मुझे मेल करके मेरे बारे में पूछा. इसके बाद वो आगे कहती हैं कि आपकी बेटियां लव जिहाद में कैसे फंसती हैं.

How do Hindu girls get trapped in Love Jihad - Photo Gallery
4/8

लव जिहाद में कैसे फंसती हैं हिंदू लड़कियां?

महाकुंभ में वायरल हुई साध्वी हर्षा रिछारिया ने आगे कहा कि हमारे खुद के धर्म में यह कमी है कि जब हमें अपने धर्म के लोगों की जरूरत होती है, हमें अपने क्लोज्ड वन्स की जरूरत होती है तब वो हमारा मजाक उड़ाने में व्यस्त होते हैं.

This is how they get close - Photo Gallery
5/8

इस तरह आते हैं करीब

हमें फेक, पाखंडी, झूठा, मक्कार, फरेबी पता नहीं क्या-क्या कहने में व्यस्त होते हैं. तब वो ये सोचने में यह बोलने में व्यस्त होते हैं कि अरे वो तो ये सब दिखावा कर रही है. तब जब आप उस इंसान को मानिसिक और भावानात्मक तौर पर बुर तरह तोड़ देते हैं. तब वो कमी दूसरे धर्म के लोग नोटिस करते हैं. और तब उन्हें समझ में आ जाता है कि ये लड़की टूटी हुई है, ये लड़की परेशान है, इसे कंधे की जरूरत है. इसे साथ की जरूरत है. तब वो वो साथ बन के आते हैं.

This is how girls get trapped - Photo Gallery
6/8

इस तरह जाल में फंसती हैं लड़कियां

तब वो ये यकीन दिलाते हैं कि देखो, मैंने तुम्हे तब समझा जब कोई और तुम्हें सुनने तक को राजी नहीं था. तब उस लड़की को लगता है कि हां, इससे अच्छा मेरे लिए कौन हो सकता है. मेरे धर्म के लोग मुझे नहीं समझ रहे, मेरे धर्म के लोग मुझे नहीं सुन रहे हैं. मेरे अपने मुझे नहीं सुन रहे हैं, तो ये इंसान तो मेरी जिंदगी में फरिश्ता बनकर आया.

Who is Harsha Richharia - Photo Gallery
7/8

कौन हैं हर्षा रिछारिया?

हर्षा रिछारिया पेशे से एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, पूर्व मॉडल और एंकर रह चुकी हैं. वे लंबे समय तक ग्लैमर और मीडिया की दुनिया से जुड़ी रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने इस दुनिया से दूरी बनाते हुए आध्यात्मिक मार्ग की ओर रुख किया. वह खुद को एक सामाजिक कार्यकर्ता और 'हिंदू सनातन शेरनी' भी बताती हैं.

Went viral during the Mahakumbh - Photo Gallery
8/8

महाकुंभ के दौरान हुई वायरल

महाकुंभ 2025 में हर्षा रिछारिया ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं. इस दौरान हर्षा रिछारिया पारंपरिक भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष की माला और धार्मिक प्रतीकों के साथ नजर आईं थीं. सोशल मीडियो पर इनके कई वीडियो वायरल हुए थे.

More News