हेजल कीच-युवराज लव स्टोरी, 3.5 साल का इंतजार, अंग्रेजी बहू से पहली मुलाकात का किस्सा, मैसेज से शादी तक का सफर
Hazel Keech and Yuvraj Singh: हेजल कीच के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी और युवराज सिंह के साथ प्रेम कहानी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है. यह सिर्फ एक सेलिब्रिटी कपल की लव स्टोरी नहीं है, बल्कि धैर्य, इंतजार और सच्ची भावनाओं की कहानी है. आइए जानते हैं हेजल कीच और युवराज सिंह के इस खूबसूरत सफर के अनसुने किस्से.
हेजल कीच-युवराज सिंह लव स्टोरी
भारत के पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की शादी को लगभग एक दशक हो चुके हैं और उनसे दो प्यारे बच्चे हैं.
हेजल कीच-युवराज सिंह लव स्टोरी
युजराज सिंह ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया की, लगभग साढ़े तीन साल तक उसने मुझे अपना चेहरा नहीं दिखाई. मैंने उससे कई बार रिक्वेस्ट किया, लेकिन तब वह मुझसे मिलना ही नहीं चाहती थी.
हेजल कीच-युवराज सिंह लव स्टोरी
आखिरकार जब बात बनी, उन्होंने आगे कहा, जब वह मान गई, तो मैंने उसे मर्दों की तरह चलते देखा और मैं सचमुच प्रभावित हो गया. मैंने सोचा, यह लड़की में अलग है.
हेजल कीच-युवराज सिंह लव स्टोरी
फिर युवराज कहते हैं, मैंने उसके पहनावे पर ध्यान दिया और उसके प्यारे चेहरे पर ही ध्यान दिया. उन्होंने आगे बताते हुए कहा, जब मैंने उसे मैसेज किया कि मैं बीमार हूँ, तो उसने जवाब दिया, शुभकामनाएं. तभी मुझे एहसास हुआ कि वह बहुत अजीब है और मैंने कुछ समय के लिए उससे बात करना बंद कर दिया.
हेजल कीच-युवराज सिंह लव स्टोरी
युजराज सिंह ने आगे बताया कि हेजल ने बाद में उन्हें फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. उन्होंने कहा, मैंने तुरंत उन्हें हाथ जोड़कर एक इमोजी भेजा और 3.5 साल बाद मेरी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के लिए धन्यवाद किया.
हेजल कीच-युवराज सिंह लव स्टोरी
उसी समय वह मुझसे मिलने के लिए राजी हुई. उन्होंने आगे कहा, उस मुलाकात के बाद, उन्होंने हां कहने से पहले मुझे एक साल और इंतजार करवाया
हेजल कीच-युवराज सिंह लव स्टोरी
मां को लेकर युवराज सिंह कहते हैं, मेरी मां को वह बहुत पसंद थी. उन्होंने कहा था, 'मुझे बहुत खुशी है कि तुम एक आदमी से शादी कर रहे हो.
हेजल कीच-युवराज सिंह लव स्टोरी
इस कपल ने साल 2015 में सगाई की और 2016 में एक शानदार सिख-हिंदू विवाह समारोह में शादी भी की है. हेजल कीच ने भी शादी के बाद सिख धर्म अपना लिया और गुरबसंत कौर नाम रखा.