Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रात में खानी चाहिए रोटी या चावल? जानिए आपके पाचन और नींद के लिए क्या है बेहतर?

रात में खानी चाहिए रोटी या चावल? जानिए आपके पाचन और नींद के लिए क्या है बेहतर?

Rice vs Roti What to Eat for Better Digestion: रात का खाना हमारे स्वास्थ्य और आराम के लिए बहुत ज़रूरी होता है, इसलिए यह जानना ज़रूरी है कि रात में क्या खाएं। रोटी और चावल दोनों ही हमारे खाने का अहम हिस्सा हैं, लेकिन पाचन के मामले में दोनों अलग-अलग तरह से काम करते हैं। रोटी में ज़्यादा फाइबर होता है, इसलिए यह धीरे-धीरे पचती है और लंबे समय तक पेट भरा रखती है। यह उन लोगों के लिए अच्छी है जो रात में भी कामकाजी रहते हैं। वहीं, चावल में फाइबर कम होता है, जिससे यह जल्दी पच जाता है और हल्का महसूस होता है। यह अच्छी नींद लाने में भी मदद कर सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो रात में कम शारीरिक काम करते हैं।

Last Updated: September 21, 2025 | 7:38 PM IST
what is better for health roti or rice - Photo Gallery
1/7

रात के खाने का महत्व

रात का खाना हमारे स्वास्थ्य और आराम के लिए बहुत ज़रूरी होता है। यह दिन का आखिरी भोजन होता है, और इसे ऐसा होना चाहिए जो आसानी से पच जाए। खाना सही से पचता है, तो नींद अच्छी आती है और शरीर को भी आराम मिलता है। आइए जानते हैं कि रात में रोटी और चावल में से क्या खाना बेहतर होता है।

why to eat roti at night - Photo Gallery
2/7

रात में रोटी खाने का असर

रोटी आमतौर पर गेंहू या मल्टीग्रेन आटे से बनती है, जिसमें फाइबर ज़्यादा होता है। फाइबर की वजह से रोटी धीरे-धीरे पचती है, जिससे शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी मिलती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए, खासकर जिनका पाचन धीरे है उन्हे रोटी रात में भारी महसूस हो सकती है और पेट फूलने या एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।

benefits of eating roti at night - Photo Gallery
3/7

रोटी खाने के फायदे

फाइबर ज़्यादा होने से पेट देर तक भरा रहता है। यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करती है। यह उन लोगों के लिए अच्छी है जिन्हें रात में भी काम करना होता है।

why eat rice at night - Photo Gallery
4/7

रात में चावल खाने का असर

चावल, खासकर सफेद चावल, में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है क्योंकि पॉलिशिंग के दौरान इसका बाहरी हिस्सा (भूसी) हटा दिया जाता है। इस कारण चावल जल्दी पच जाता है और पेट में हल्का महसूस होता है। बहुत से लोग रात के खाने में चावल पसंद करते हैं क्योंकि इसे खाने से भारीपन या पेट फूलने जैसी दिक्कत नहीं होती।

benefits of eating rice at night - Photo Gallery
5/7

चावल खाने के फायदे

यह हल्का होता है और आसानी से पच जाता है। इसका पाचन जल्दी होने से सेरोटोनिन हार्मोन (जो अच्छी नींद से जुड़ा है) को बढ़ावा मिल सकता है। जो लोग जल्दी डिनर करते हैं या जिनका काम कम शारीरिक वाला होता है, उनके लिए चावल एक अच्छी चॅाइस है।

what to eat at night - Photo Gallery
6/7

बैलेंस्ड भोजन के लिए सुझाव

रोटी के साथ: दो रोटियों को सब्ज़ी और दाल के साथ खाएं ताकि आपको ज़रूरी पोषण मिल सके और चावल के साथ: एक छोटी कटोरी चावल को प्रोटीन और हरी सब्ज़ियों के साथ खाएं ताकि वह हल्का और पौष्टिक रहे। ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें, क्योंकि यह पाचन को खराब कर सकता है।

improve digestion - Photo Gallery
7/7

निष्कर्ष

रात में रोटी या चावल में से क्या खाना है, यह आपकी पाचन शक्ति और जीवनशैली पर निर्भर करता है। रोटी: ज़्यादा कामकाजी रहने वाले लोगों के लिए अच्छी है, क्योंकि यह लंबे समय तक एनर्जी देती है। चावल: उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें हल्की पाचन शक्ति चाहिए और अच्छी नींद लेना चाहते हैं।

More News