चिकन खाने वाले हो जाएं सावधान, नहीं तो आपके शरीर में हो सकती है ये गंभीर समस्याएं
Harmful parts of Chicken: क्या आप भी चिकन खाने के सबसे ज्यादा शौकीन है, तो यह खबर आपके लिए है. यह तो सभी जानते हैं कि चिकन को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन इसके कुछ विशिष्ट हिस्सों का सेवन सेहत पर सबसे ज्यादा भारी पड़ सकता है. दरअसल, इन अंगों में बैक्टीरिया, टॉक्सिन्स और अत्यधिक वसा (Excessive Fat) का जमाव सबसे ज्यादा होता है, जो हृदय रोग और संक्रमण की वजह हमारे शरीर में बन सकते हैं. इन अंगों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने, संक्रमण होने और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा भी बना रहता है.
चिकन की त्वचा
इसमें वसा (Fat) की मात्रा ज्यादा होती है. इसे खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर तेजी से बढ़ता है और मोटापे का खतरा बना रहता है.
फेफड़े
तो वहीं, चिकन के फेफड़ों में 'थर्मोफिलिक बैक्टीरिया' की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है. दरअसल, ये कीटाणु ज्यादा तापमान पर पकाने के बाद भी जीवित रह सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का डर भी बना रहता है.
मुर्गों की पूंछ
दरअसल, यह हिस्सा वसा और ग्रंथियों से पूरी तरह से भरा होता है. और यहां बैक्टीरिया का संचय सबसे ज्यादा देखने को मिलता है, जो मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचा सकता है.
सिर
इतना ही नहीं, मुर्गियों को दिए जाने वाले कुछ फीड में भारी धातुएं (जैसे आर्सेनिक) हो सकती हैं. ये तत्व ज्यादातर हमारे मस्तिष्क और सिर के हिस्से में जमाने लगते हैं.
पैर
इसके अलावा चिकन के पैरों में गंदगी के अवशेष होने की संभावना ज्यादा रहती है. अगर इनकी बाहरी परत को ठीक से नहीं हटाया गया, तो ये संक्रमण का कारण बन सकते हैं.
हृदय
हालांकि, इसमें कुछ पोषक तत्व होते हैं, लेकिन हृदय की मांसपेशियों में कोलेस्ट्रॉल और फैट बहुत ज्यादा हमारे शरीर में जमा होने लगता है. दरअसल, हृदय रोगियों के लिए किसी जोखिम की तरह है.
आंतें
आंतों में अपशिष्ट पदार्थ (Waste Material) और परजीवी हो सकते हैं. दरअसल, इन्हें पूरी तरह साफ करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है, जिससे पेट के रोग होने का खतरा बना रहता है.
यकृत
लिवर शरीर का 'फिल्टर' होता है, और मुर्गियों को दिए गए रसायनों और दवाओं के अवशेष ज्यादातर लिवर में ही जमा होते हैं, जो इंसानों के लिए खतरा बन सकते हैं.
अग्न्याशय
इसमें विभिन्न प्रकार के पाचक एंजाइम और हार्मोन सक्रिय होते हैं. लेकिन, इनका असंतुलित सेवन मानवीय स्वास्थ्य पर पूरी तरह से प्रभाव डाल सकता है.
गर्दन
गर्दन में लिम्फ नोड्स (Lymph Nodes) होते हैं. दरअसल, ये बैक्टीरिया और वायरस को रोकने का काम करती हैं, इसलिए इनमें संक्रमण की मात्रा ज्यादा हो सकती है.
Disclaimer
यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है. चिकन के किसी भी हिस्से का सेवन करने या अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले किसी आहार विशेषज्ञ (Dietician) या फिर डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें.