Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • गर्मी में शुगर लेवल ऊपर-नीचे क्यों होने लगता? मौसम और बीमारी के बीच कनेक्शन क्या, डॉक्टर ने बताई वजह

गर्मी में शुगर लेवल ऊपर-नीचे क्यों होने लगता? मौसम और बीमारी के बीच कनेक्शन क्या, डॉक्टर ने बताई वजह

Dehydration between Diabetes Connection: अब गर्मियां लगभग पूरी तरह शुरू हो चुकी हैं. यह मौसम सेहत के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता है. क्योंकि, ऐसी गंभीर बीमारियां हैं जो गर्मी के कारण बढ़ जाती हैं. डायबिटीज की बीमारी इनमें से एक है. जी हां, ज्यों-ज्यों गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे डायबिटीज के मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगता है. क्योंकि, इस दौरान ब्लड शुगर लेवल में तेजी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि, डायबिटीज के मरीजों को तपती गर्मी और उमस के दौरान अपनी शुगर कंट्रोल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. डॉक्टर्स की मानें तो तापमान बढ़ने का असर हमारे मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन के उपयोग करने की क्षमता पर पड़ता है. इसलिए गर्मियों में शुगर लेवल गड़बड़ होने लगता है. अब सवाल है कि आखिर गर्मी में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता-घटता क्यों रहता है? बीमारी और मौसम के बीच क्या संबंध? गर्मी में डायबिटीज कंट्रोल कैसे करें? इस बारे में बता रहे हैं नोएडा के इंटीग्रेटेड चिकित्सक संजय वार्ष्णेय-

Last Updated: March 22, 2026 | 3:26 PM IST
why blood sugar level becomes unstable in summer - Photo Gallery
1/5

ब्लड शुगर और मौसम के बीच कनेक्शन

डॉ. संजय वार्ष्णेय कहते हैं कि, गर्मियों में शुगर लेवल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन है. जब पसीने के जरिए शरीर से पानी ज्यादा निकलता है, तो खून में पानी की मात्रा कम हो जाती है और खून गाढ़ा होने लगता है. ऐसी कंडीशन में खून में मौजूद ग्लूकोज की कंसंट्रेशन बढ़ जाती है, जिससे शुगर लेवल हाई दिखाई देता है. इसके अलावा पानी की कमी होने पर किडनी को एक्स्ट्रा शुगर बाहर निकालने में मुश्किल होती है, जो शरीर के लिए एक तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर देती है.

why blood sugar level becomes unstable in summer - Photo Gallery
2/5

अत्यधिक गर्मी शरीर में बढ़ाती स्ट्रेस हार्मोन

डॉक्टर ने बताया कि तेज धूप और उमस के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसे कंट्रोल करने के लिए शरीर को ज्यादा एनर्जी खर्च करनी पड़ती है. अत्यधिक गर्मी शरीर में स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ाती है, जो सीधे तौर पर शुगर लेवल को गड़बड़ कर देते हैं. कुछ मरीजों में गर्मी के कारण ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जिससे इंसुलिन का अवशोषण तेज हो जाता है और शुगर लेवल अचानक गिर भी सकता है. यह कंडीशन भी खतरनाक मानी जाती है.

why blood sugar level becomes unstable in summer - Photo Gallery
3/5

ये ठंडे ड्रिंक्स भी बढ़ा देते शुगर लेवल

एक्सपर्ट की मानें तो अक्सर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, आइसक्रीम या शिकंजी का सेवन शुरू कर देते हैं. इन चीजों में मौजूद हाई शुगर और कैलोरी ब्लड शुगर को तुरंत बढ़ा देती है. इसके अलावा गर्मी की वजह से शारीरिक गतिविधि कम हो जाना या नींद पूरी न होना भी मेटाबॉलिज्म को सुस्त कर देता है. खान-पान में की गई ये छोटी-छोटी लापरवाहियां गर्मियों में डायबिटीज मैनेजमेंट को पूरी तरह बिगाड़ सकती हैं.

why blood sugar level becomes unstable in summer - Photo Gallery
4/5

गर्मी शुगर लेवल कंट्रोल कैसे करें

अब सवाल है कि गर्मियों में शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए क्या करें? डॉक्टर रावत के अनुसार गर्मी के मौसम में डायबिटीज के मरीज खुद को हाइड्रेटेड रखें. पानी, नींबू पानी या छाछ का नियमित सेवन करें. अपनी इंसुलिन और दवाओं को ठंडी जगह पर रखें, क्योंकि ज्यादा गर्मी में इंसुलिन बेअसर हो सकता है.

why blood sugar level becomes unstable in summer - Photo Gallery
5/5

धूप में निकलने पर करें ये उपाय

बाहर निकलते समय सनस्क्रीन और आरामदायक सूती कपड़ों का प्रयोग करें, ताकि हीट स्ट्रोक से बचा जा सके. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गर्मियों में अपने शुगर लेवल की जांच सामान्य से ज्यादा बार करें, ताकि किसी भी बदलाव का तुरंत पता चल सके और आप डॉक्टर से कंसल्ट कर सकें.

More News