Henley Passport Index: अब इन 56 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं भारतीय, देखें पूरी लिस्ट
Henley Passport Index: भारतीय टूरिस्ट बिना वीज़ा के 56 देशों में घूम सकते हैं. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 से कन्फर्म हुआ है कि भारतीय पासपोर्ट अब और भी ज़्यादा पावरफुल हो गया है. इंडेक्स में भारत 10 पायदान ऊपर चढ़कर 75वें नंबर पर आ गया है. इसका मतलब है कि अब भारतीयों को कई देशों में घूमने के लिए लंबे वीजा प्रोसेस से नहीं गुज़रना पड़ेगा. भारतीय पासपोर्ट की बेहतर रैंकिंग से भारतीय बिना किसी परेशानी के 56 देशों में घूम सकेंगे. वीज़ा-ऑन-अराइवल या ई-वीज़ा की सुविधा पहुंचने पर मिलेगी. कई देशों में यह प्रोसेस फ़्री होगा. मज़ेदार बात यह है कि कैरिबियन आइलैंड्स, अफ़्रीकी और एशियाई देशों में घूमना आसान हो जाएगा. तो चलिए जानते हैं वे 56 देश जहां भारतीय वीज़ा-फ़्री घूम सकते हैं.
एशिया में इन देशों में मिलेगी वीजा-फ़्री एंट्री
एशिया में भूटान, कज़ाकिस्तान, मकाऊ (SAR चीन), मलेशिया, नेपाल. अफ्रीका: अंगोला, मॉरिशस, रवांडा, सेनेगल में भारतीय बिना वीजा के जा सकते हैं.
कैरिबियन में मिलेगी वीजा-फ़्री एंट्री
कैरिबियन के बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, जमैका, मोंटसेराट, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे देश में भारतीय नागरीक अब बिना वीजा के एंट्री ले सकते हैं.
ओशिनिया देशों में यात्रा करना हुआ आसान
ओशिनिया देशों जैसे कि कुक आइलैंड्स, फिजी, किरिबाती, माइक्रोनेशिया, नियू, वानुअतु जैसे देश में इंडियन अब बिना वीजा के जा सकते हैं.
मिडिल ईस्ट के इस देश में मिलेगी आसानी से एंट्री
वहीं मिडिल ईस्ट कतर के देश करत में भारतीय बिना वीजा के जा सकते हैं.
इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन
कुछ देशों के लिए प्री-अप्रूवल वीजा आमतौर पर ऑनलाइन मिलते हैं. यह प्रोसेस कुछ ही घंटों में पूरा हो जाता है. इससे भारतीय केन्या, सेशेल्स, और सेंट किट्स एंड नेविस जैसे देशों में जा सकते हैं.
वीजा ऑन अराइवल
वहीं कुछ देशों में भारतीय टूरिस्ट को एयरपोर्ट या बॉर्डर पर वीज़ा मिल जाता है, जिससे ट्रैवल आसान हो जाता है. इन देशों में एशिया में कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मालदीव, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, और तिमोर-लेस्ते शामिल हैं. वहीं अफ्रीका में बुरुंडी, केप वर्डे आइलैंड, कोमोरो आइलैंड, जिबूती, इथियोपिया, गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर, मोज़ाम्बिक, सिएरा लियोन, तंजानिया, गाम्बिया और ज़िम्बाब्वे हैं. जबकि ओशिनिया में मार्शल आइलैंड, पलाऊ आइलैंड, समोआ और तुवालु शामिल हैं.मिडिल ईस्ट में जहां जॉर्डन में भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल मिल जाता है. वहीं कैरिबियन में सेंट लूसिया में भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल आसानी से मिल जाता है.
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 227 डेस्टिनेशन के आधार पर 199 पासपोर्ट को रैंक करता है. यह मापता है कि एक पासपोर्ट होल्डर बिना पहले से वीज़ा लिए कितनी जगहों पर जा सकता है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2000 के दशक के बीच में लॉन्च किया गया था, और तब से, सिंगापुर, जापान और जर्मनी जैसे देश रेगुलर तौर पर लिस्ट में टॉप पर रहे हैं.