भारत के 10 सबसे अनोखे वन्यजीव अभयारण्य, जहां आपको देखने को मिलेगा प्रकृति का अनोखा खजाना
Unique Wildlife Sanctuaries: भारत के वन्यजीव अपनी विविधता (Diversity) की वजह से विश्वभर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है. जहां, गुजरात के शेरों से लेकर मणिपुर के तैरते हुए पार्क सब कुछ देखने को मिलता है. दरअसल, यह स्थल न केवल दुर्लभ जीवों जैसे हिम तेंदुए और एक सींग वाले गैंडे का संरक्षण करते हैं, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र भी माने जाते हैं.
गिर राष्ट्रीय उद्यान (गुजरात)
यह दुनिया का एकमात्र ऐसा स्थान है जहां एशियाई शेर प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं. इन्हें देखने के लिए लोग दुनियाभर से आते हैं.
केयबुल लामजाओ (मणिपुर)
तो वहीं, यह दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क है, जो लोकटक झील पर स्थित है.
काजीरंगा अभयारण्य (असम)
असम का मशहूर काजीरंगा अभयारण्य पार्क दुनिया के सबसे ज्यादा एक सींग वाले गैंडों का घर माना जाता है.
हेमिस नेशनल पार्क (लद्दाख) Hemis National Park (Ladakh)
लद्दाख में स्थित हेमिस नेशनल पार्क भारत का सबसे बड़ा और हिम तेंदुओं (Snow Leopards) के लिए मशहूर ऊंचाई वाला पार्क जाना जाता है.
भीतरकणिका अभयारण्य (ओडिशा)
और यह विशाल खारे पानी के मगरमच्छों और मैंग्रोव वनों के लिए देशभर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है.
डेजर्ट नेशनल पार्क (राजस्थान)
यहां लुप्तप्राय ग्रेट इंडियन बस्टर्ड पक्षी को उसके प्राकृतिक रेगिस्तानी आवास में देखा जा सकता है, जिसकी पूरी दुनिया में विशेष रूप से चर्चा की जाती है.
पेरियार अभयारण्य (केरल)
केरल में स्थित पेरियार अभयारण्य हाथियों के संरक्षण के साथ-साथ अपनी खूबसूरत पेरियार झील के लिए विश्वभर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है.
दाचीगाम अभयारण्य (जम्मू-कश्मीर)
यह दुर्लभ हंगुल (कश्मीरी हिरण) को देखने के लिए दुनिया की इकलौती जगह मानी जाती है.
मरीन नेशनल पार्क (गुजरात)
तो वहीं, कच्छ की खाड़ी में स्थित यह पार्क अपने जीवंत कोरल रीफ (मूंगा चट्टान) के लिए सबसे ज्यादा अनोखा माना जाता है.
सलीम अली पक्षी अभयारण्य (गोवा)
और सबसे आखिरी में गोवा में मांडवी नदी के किनारे स्थित और दुर्लभ प्रवासी पक्षियों का स्वर्ग माना जाता है, जिससे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.