Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Bad Cholesterol: दिल ही नहीं दिमाग के लिए भी हानिकारक है बैड कोलेस्ट्रॉल, जानें क्यों बढ़ता है LDL?

Bad Cholesterol: दिल ही नहीं दिमाग के लिए भी हानिकारक है बैड कोलेस्ट्रॉल, जानें क्यों बढ़ता है LDL?

Bad Cholesteol: अक्सर लोगों को लगता है कि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल केवल खराब खानपान से होता है. हालांकि कोई भी इसके पूरे सच के बारे में नहीं जानते हैं. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कई और कारण भी हो सकते हैं. सैचुरेटेड फैड के अलावा स्मोकिंग करने, शराब पीने, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधि कम होने के कारण भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. बता दें कि इससे बनने वाले एलडीएल को ही बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है. ये केवल दिल ही नहीं बल्कि दिमाग के लिए भी खतरनाक हो सकता है. नेशनल हार्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टीट्यूट ने जानकारी दी है कि खून में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आर्टरीज के अंदर प्लाक बनता है, जिसके कारण दिल और दिमाग में जाने वाली ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है. इसके कारण अंगों की सेल्स को पोषण नहीं मिल पाता और शरीर का काम करना ठप पड़ने लगता है. ऐसे में आपको LDL बढ़ाने वाली चीजों से दूर रहना चाहिए.

Last Updated: February 20, 2026 | 10:50 PM IST
Avoid saturated fats - Photo Gallery
1/8

सैचुरेटेड फैट्स से बनाएं दूरी

आप जो भोजन करते हैं, उसमें कोशिश करें कि सैचुरेट फैट्स वाले फूड्स न हों. इससे शरीर में LDL की मात्रा बढ़ती है. रेड मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है.

Avoid Smoking - Photo Gallery
2/8

धूम्रपान से बनाएं दूरी

अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के चांसेज ज्यादा होते हैं. धूम्रपान करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल गिरता है. इसे एचडीएल कहा जाता है. ये पूरे शरीर के कोलेस्ट्रॉल को इकट्ठा करके लिवर में लाता है. इसके कारण धमनियों में प्लाक जमने का खतरा बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है.

Avoid Alcohol - Photo Gallery
3/8

शराब का सेवन न करें

शराब पीने वाले लोगों में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है. इससे लिवर धीरे-धीरे खराब होने लगता है. ब्लड में एलडीएल के नियंत्रित स्तर के लिए लिवर को स्वस्थ रखना जरूरी है.

Avoid Stress - Photo Gallery
4/8

तनाव न लें

आपको अपने शरीर को दुरुस्त रखने के लिए तनाव से बचने की जरूरत है. लंबे समय तक तनाव का स्तर ब़ढ़े रहने से दिल को नुकसान होता है. NHLBI (नेशनल हार्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टीट्यूट) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, शरीर को ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा होता है.

Increase physical activity - Photo Gallery
5/8

शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं

कोलेस्ट्रॉल को सीमित रखने के लिए आपको शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देना चाहिए. इसके लिए आप मॉर्निंग वॉक, ईवनिंग वॉक या रनिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा सीढ़ियां चढ़ना और जॉगिंग करना भी फायदेमंद है.

Get enough sleep - Photo Gallery
6/8

पर्याप्त नींद लें

कई बार समय पर या पर्याप्त नींद न लेने के कारण भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है. पर्याप्त नींद लेने से आपके शरीर की पूरी साइकल ठीक रहती है. इससे अनहेल्दी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी कम हो जाता है.

The problem could also be genetic - Photo Gallery
7/8

जेनेटिकल भी हो सकती है समस्या

इन सब कारणों के अलावा जेनेटिक्स के कारण भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जिसके कारण दिल और दिमाग पर इसका असर पड़ सकता है. जेनेटिकल परेशानी होने के कारण इसे खत्म तो नहीं किया जा सकता लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल और सही मेडिकल एडवाइज से LDL का खतरा कम हो सकता है.

Disclaimer - Photo Gallery
8/8

डिस्क्लेमर

यह फोटो गैलरी सिर्फ जानकारी के लिए है और यह प्रोफेशनल सलाह का विकल्प नहीं है. मार्गदर्शन के लिए हमेशा किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लें. इंडिया न्यूज किसी भी परेशानी में जिम्मेदारी नहीं लेता है.

More News